Athrav – Online News Portal
दिल्ली

शून्य काल प्रस्ताव: संसद (राज्य सभा) में शक्ति सिंह गोहिल शून्य काल का प्रस्ताव आज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: सुरेंद्रनगर जिले में दस दिन पहले एक गैर -कानूनी तौर पर कोयला (कार्बो सेल) की खदान में काम करते हुए तीन मजदूरों की मृत्यु हो गई। इसी तरह के हादसे सुरेन्द्र नगर जिले में बिना किसी इजाजत के गैर-कानूनी तौर पर चल रहे कोयले की खदान में होते रहते हैं। एक अंदाज के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में 100 से ज्यादा व्यक्ति जो कि गरीब और मजदूर हैं .उन्होंने कोयले की खदान में काम करते हुए जान गंवाई है। कोयला निकालने के लिए किसी भी सरकार की मंजूरी के बिना खड्डा खोदकर इसके अंदर जहाँ से कोयला निकलता है।
वहाँ समांतर (Horizontal) रास्ते में खदान बनाई जाती है। और बार- बार इसमें या तो गैस की वजह से या जमीन फिसल जाने से गरीब मजदूर जान गंवाते रहते हैं। स्थानीय लोगों का साफ मानना है कि यह गैर- कानूनी काम सरकार के अफसर और सत्ता में बैठे पदाधिकारियों की मिलीभगत और भ्रष्टाचार से चल रहा है। लोग बोल रहे हैं कि हर महीने एक गड्ढे का डेढ़ लाख रूपया अलग-अलग अफसरों और पदाधिकारियों को दिया जाता है। जान गंवाने वाले ज्यादातर मजदूर 35 साल से कम आयु के हैं। ऐसे जवान मजदूरों की मृत्यु को रोकना जरूरी है। इस बनाव में जो चार लोग दोषी पाए गए है, इस में दो भाजपा के नेता है। अत: मेरा अनुरोध है कि नेशनल रिसोर्सिस की गैर कानूनी तौर पर चल रही चोरी की घटनाओं की जांच किसी ज्यूडिशियल इंक्वायरी या सीबीआई के जरिए करवाई जाए ।

Related posts

राहुल गांधी बोले- ट्रंप का फोन आया और नरेंद्र मोदी ने तुरंत सरेंडर कर दिया

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की बर्बरता : बाप व बेटे की लाठी -डंडो, लात घूसों से बीच सड़क पर की पिटाई का वीडियो देखिए।

Ajit Sinha

विरोधी चाहें तो चुनाव को नोटबंदी पर जनमत संग्रह मान सकते हैं: अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x