Athrav – Online News Portal
नोएडा

फुट ओवर ब्रिज की लिफ्ट में फंसे शख्स को पुलिस ने ग़ेट पर लगे ताले को तोड कर, लिफ्ट का दरवाजा खोला-वीडियो देखें।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-122 स्थित पृथला फुट ओवर ब्रिज की लिफ्ट में फंसे एक शख्स को थाना फेज -3 पुलिस ने ग़ेट पर लगे ताले को तोड कर लिफ्ट का दरवाजा खोल कर भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। शख्स एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा हुआ था। मैकेनिक के लिफ्ट का दरवाजा खोलने के बाद बाहर निकले गढ़ी चौखंडी गांव के रहने वाले गोविंद सोनी ने राहत महसूस की और थाना फेज-3 पुलिस का धन्यवाद किया, गोविंद सोनी के अनुसार वे अपने अपने मित्र के साथ पृथला फुट ओवर ब्रिज से सड़क को पार कर रहे थे.

इस दौरान उनके दोस्त ने सीढ़ी के रास्ते के रास्ते फुटओवर ब्रिज को पार किया। जबकि गोविंद सोनी लिफ्ट पर चढ़ गए और लिफ्ट का दरवाजा बंद होने के साथ ही वे लिफ्ट में फंस गए। उनके दोस्त और आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा. इस बीच काफी देर हो गई थी. इस दौरान वहां से एक पीसीआर निकली जिसे लोगों ने रोक कर सारी बात बताई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी फेज-3 भी मौके पर पहुंच गए और गेट पर लगे ताले को तोड़ कर लिफ्ट तक पहुंचे और लिफ्ट में फंसे गोविंद सोनी लगातार बातचीत करते रहे, इस बीच मौके पर बुलाए गए मैकेनिकों ने लिफ्ट को खोल और गोविंद सोनी को रेस्क्यू किया गया।

Related posts

नाइट कर्फ्यू, के समय में बदलाव आठ बजे से सुबह सात बजे तक लागू होगा कर्फ्यू, लोगो की होगी कोरोना की रेंडम जांच

Ajit Sinha

तकनीकी खराबी और रख रखाव के अभाव ठप पड़ा पोलूशन कंट्रोल टावर, आनन-फानन में ठीक कर चालू किया गया।

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और निजी भागीदारी से बदल रही गांव की तस्वीर, तालाब लोगों के घूमने और फोटोशूट कराने की जगह बन चुके हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x