Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

डायल 112 की गाड़ी को चलाकर रील बनाई, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पहुंच गया जेल, ड्यूटीरत कांस्टेबल सस्पैंड


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सोशल मीडिया पर छा जाने के लिए अक्सर लोग रील बनाते हैं और रील बनाने का नशा ऐसा है कि इसके लिए सभी नियम कानून को लोग ताक पर रख देते हैं। ऐसा ही रील बनाने का बुखार प्राइम रोज ओयो होटल के मैनेजर को चढ़ा और उसने पुलिस पेट्रोलिंग कार डायल 112 की गाड़ी को चला कर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. रील के वायरल होते पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव के बताया कि नोएडा थाना 113 ने इस वीडियो पर संज्ञान लेकर पी.आर.वी. पर नियुक्त ड्यूटीरत कांस्टेबल सुमित और सुनील सस्पेंड करते हुए रील बनाने वाले ओयो होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई  कर रही है। पी.आर.वी. पर ड्यूटीरत कांस्टेबल के भूमिका की जांच एसीपी ट्रैफिक को सौंपी गई है. 

Related posts

सौतेली नानी ने नवजात को चोरी कर एक डॉक्टर की मदद से दो लाख रुपए में बेचा, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

Ajit Sinha

पंचायत में झगड़ा करने, घर पर पथराव के साथ फायरिंग करके कातिलाना हमले के सनसनीखेज मामले के आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

यह खबर आपके लिए हैं जरुरी, व्हाट्सअप ग्रुप पर झूठी अफवाह फ़ैलाने के जुर्म में टैक्स कंसल्टेंट गिरफ्तार: एसीपी को सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x