Athrav – Online News Portal
Uncategorized चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों के हित में लिया फैसला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने प्रदेश में ग्रुप-डी पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर अभ्यर्थियों के हित में फैसला लेते हुए ग्रुप-डी पदों के लिए करेक्शन पोर्टल की तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब अभ्यर्थी 10 जुलाई रात 12 बजे तक अपनी कैटेगरी में बदलाव कर पाएंगे।आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा 6 जुलाई को उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार सीईटी ग्रुप D स्टेज-1 का संशोधित परिणाम जारी किया गया था है, जिसमें सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों का लाभ दिए बिना उम्मीदवार के केवल सीईटी अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु श्रेणियों में बदलाव के लिए 6 जुलाई से 8 जुलाई तक करेक्शन पोर्टल खोला गया था। अभी भी कुछ अभ्यर्थी इस सुविधा का उपयोग करने से वंचित रह गए, इसलिए आयोग ने एक बार फिर 10 जुलाई तक तिथि को बढ़ाने का फैसला लिया है।प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यर्थी https://groupdcorrection.hryssc.com पोर्टल पर लॉगिन करके अपने वैध दस्तावेज अपलोड करके कैटेगरी ठीक कर पाएंगे। यह पोर्टल दिनांक 10 जुलाई 2024 (रात 11:59) तक खुला रहेगा, उसके बाद लिंक उपलब्ध नहीं रहेगा।

Related posts

क्रेटा कार में सवार नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने एक बुलेट मोटर साइकिल में मारी टक्कर, मौके से भागे 3 पुलिसकर्मी, एक को पकड़ा।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद:शहीदों की बदौलत ही हमें आजादी मिली जिसकी खुली हवा में सांस ले रहे हैं : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गोली मारकर पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x