Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

50 करोड़ रूपए के नशीला पदार्थों के साथ 4 कुख्यात ड्रग तस्कर पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, ट्रांस यमुना रेंज की टीम ने आज एक अन्तर्राज्यीय नशीला पदार्थों की दिल्ली -एनसीआर में सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 6.776 किलोग्राम कच्ची हेरोइन , ब्राउन शुगर और 10.598 अफीम किलोग्राम बरामद किए है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 करोड़ रूपए है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम राम अवतार जाट, उम्र 42 वर्ष, निवासी-वार्ड नंबर-05,गांव-धूकर, जिला- चूरू, राजस्थान,तेजपाल बेनीवाल उम्र 29 वर्ष निवासी-वार्ड नंबर-13, भारतीओं की ढाणी, गांव-रतनगढ़ जिला-चूरू, राजस्थान, रामनिवास लेगा उम्र 26 वर्ष , निवासी वार्ड नंबर-2, गांव-चारवास, जिला- चूरू, राजस्थान व किशनाराम लेगा उम्र 47 वर्ष ,निवासी-हुड्डा वार्ड नंबर-2, गांव-चाड़वास, जिला-चूरू, राजस्थान है।

Related posts

एनसीबी कण्ट्रोल रूम को 9050891508 पर दें गुप्त सूचना, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा न करने की शपथ ली-श्रीकांत जाधव

Ajit Sinha

राज्यसभा में बोले बिप्लब देब: कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार को अहसास करने का दिन है

Ajit Sinha

सीपी, दिल्ली बबलू श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के कामकाज और कल्याण का आकलन करने के लिए रात में पुलिस थानों का दौरा किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x