Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

विस्तृत जिला कार्यकारिणी की बैठक आज, सभी तैयारियां पूरी : दीपक शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को पंच कमल कार्यालय में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में रविवार को होने वाली विस्तृत जिला कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक से पहले जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और पदाधिकारियों ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि 7 जुलाई रविवार को पंचकूला जिला कार्यकारिणी की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि यह बैठक 3 बजे शुरू होगी जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, प्रदेश सचिव राहुल राणा मुख्य अतिथि होंगे। शर्मा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव को जीतने की रणनीति पर मंथन होगा। दीपक शर्मा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी की बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिला कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, प्रदेश सचिव राहुल राणा कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मार्गदर्शन करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए सदैव तैयार रहती है और कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक के बाद कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर उतरकर जीत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेंगे।

Related posts

एक्साइज और जीएसटी में रिकॉर्ड कलेक्शन, इस साल टूटेंगे सभी रिकॉर्ड – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

चंडीगढ़: जेजेपी ने दो महत्वपूर्ण कमेटियों का किया गठन, बनाई पॉलिटिकल अफेयर व अनुशासन समिति

Ajit Sinha

देश में हुनमाल चालीसा का पाठ करना राजद्रोह है, क्या निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करना राजद्रोह है- बीजेपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x