Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: चाचा द्वारा 5000 रूपए में खरीदी गई देसी पिस्तौल से भतीजे ने देवेंद्र को गोली मारकर हत्या कर दी थी -पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: चाचा के द्वारा रोब ज़माने के लिए 5000 रुपए में खरीदी गई एक देशी पिस्तौल से उस के भतीजे ने गांव फतेहपुर में देवेंद्र की गोली मार कर हत्या की दी थी। ये सनसनीखेज वारदात गत 26 जून 2024 को अंजाम दिया गया था। गांव फतेहपुर बिल्लौच में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट , पत्थरबाजी के गोलियां चली थी। इसमें देवेंद्र नामक लड़के की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस की माने तो इस देवेंद्र हत्याकांड में दो मुख्य आरोपित चाचा भतीजे हैं, जिन्हें गिरफ्तार किए जा चुके है , इनके नाम ओम प्रकाश व सौरव उर्फ़ कृष्ण है। पुलिस ने गत 3 जुलाई को चाचा ओम प्रकाश व भतीजा सौरव उर्फ़ कृष्णा , निवासी गांव फतेहपर बिल्लौच , बल्लभगढ़ को तिगांव बाय पास रोड ,पुल के पास से गिरफ्तार किया था, ये दोनों पुलिस रिमांड पर थे , आज रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में दोनों आरोपितों को पेश किया गया , जहां से दोनों को नयायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

जिला जेल नीमका में जेल लोक अदालत का आयोजन, 45 में से 32 केसों को निपटाया,बंदियों को छोड़ने का आदेश ।

Ajit Sinha

नोएडा में कबाड़ से बना दुनिया का सबसे अनोखा “जंगल ट्रेल पार्क” लोगो के लिए खोल दिया गया है, झलक देखें वीडियो में

Ajit Sinha

हरियाणा: ओवर‌लोडिंग माइनिंग वाहनों पर नकेल कसने, क्रेशर जोन के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाका लगाने के दिए निर्देश-मुख्य सचिव 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x