Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी और बीजेपी छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस का कुनबा लगातार विस्तार ले रहा है और विरोधी दलों से लोगों का मोह भंग हो रहा है। इसी कड़ी में जेजेपी कुरुक्षेत्र के 10 से ज्यादा पदाधिकारियों ने कांग्रेस जॉइन की है। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हुड्डा ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। हुड्डा ने कहा कि नए साथियों के आने से पार्टी और मजबूत होगी। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और लाडवा से विधायक मेवा सिंह की मौजूदगी में मायाराम रोड़ चन्द्रभानपुर (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेजेपी, प्रदेशाध्यक्ष जननायक सेवादल), सुनील राणा रोड़ (युवा प्रदेश प्रभारी, जेजेपी), बलवंत सिंह फौगाट (प्रधान, फौगाट खाप), धर्मबीर खेड़ी रामनगर (पूर्व जिला महामंत्री, किसान मोर्चा बीजेपी, कुरुक्षेत्र), सुमेर सैनी (जिला अध्यक्ष, कानूनी प्रकोष्ठ, कुरुक्षेत्र), कर्मवीर सिंह रिंकु (जिला महासचिव जेजेपी, कुरुक्षेत्र) जसमेर चौहान (जिला महासचिव जेजेपी, कुरुक्षेत्र) मनोज डाबडा (युवा प्रदेश सचिव जेजेपी) कुलदीप दबखेड़ी (जिला सचिव, जेजेपी कुरुक्षेत्र), मुनीष आलमपुर (जिला सचिव, जेजेपी, कुरुक्षेत्र) अनूप चौहान (जिला सचिव, जेजेपी, कुरुक्षेत्र) और सर्वजीत सिंह (उपाध्यक्ष, थानेसर) ने कांग्रेस का दामन थामा। उनके साथ पूर्व सरपंच फतेह सिंह, पूर्व सरपंच संजीव, पूर्व सरपंच अजमेर, अन्नत राम साकरा (कार्यकारिणी सदस्य, रोड़ महासभा), कुलदीप पबनावा (सेक्रेट्री रोड़ महासभा), बनी सिंह ढुल, सुरेश कुमार, जसकरण सिंह कंबोज, प्रदीप ईशाकपुर, राजकुमार बीड अमिन, महिन्द्र थानेसर, नफे सिंह थानेसर, बबली कन्हेडी, सुरेश थानेसर, अनूप थानेसर, धर्मपाल थानेसर, मासर महिन्द्र सिंह थानेसर, बलबीर सिंह थानेसर, रिंकु किदरपुरा, अजय हथीरा, रविन्द्र खानपुर, धर्म सिंह मदूद थानेसर, लाभ सिंह चन्द्रभानपुर समेत सैंकड़ों लोगों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। कुरुक्षेत्र के साथ-साथ चरखी दादरी से भी दर्जनभर नेताओं के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इनमें प्रीतम चेयरमैन ( पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक समिति, चरखी दादरी ), जगदीप ( पूर्व सरपंच, कमोद ), राजकरण सांगवान ( पूर्व सरपंच, पाडवान ), जयपाल सिंह (पूर्व सरपंच, फौगाट), नरेश यादव (प्रधान, यादव सभा, दादरी), धर्मबीर सिंह फौगाट(प्रधान पाना हसान, चरखी दादरी ), बलराज (पूर्व कैप्टन ) शामिल हैं। इनके साथ सतवीर चौहान, धर्मबीर सिंह फौगाट, अनिल कुमार, राकेश, जयवीर सिंह, उदयवीर सिंह,राजेंद्र, कमोद, तेजसिंह नंबरदार, धर्मपाल बोस,  ईश्वर सिंह, अजय सिंह फौगाट, अमित फौगाट,, रविंद्र फौगाट, सुरेंद्र फौगाट, रविंद्र सिंह फौगाट भूपेंद्र पंच, डॉ चन्दन सिंह,  सुरेंद्र सिंह नंबरदार, जोगेंद्र सिंह,  सुरजभान धनखड़, नरेंद्र सिंह, सुरजभान फौगाट,राजेश कुमार, मुन्शीराम,  रामनिवास यादव, महावीर स्वामी, राजेश फौगाट, कृष्ण फौगाट, विद्यानन्द फौगाट, महासिंह, डॉ अमित फौगाट, संजय फौगाट,  सीताराम फौगाट,  सुमेर सिंह फौगाट,गामड़ी,  भूपेंद्र सिंह पहलवान,  कुलदीप शर्मा, महिपाल सिंह,  संदीप फौगाट,  सन्नी फौगाट, सतीश कुमार,  सतबीर, सतबीर, वजीर, सतीश ने भी सैंकड़ों साथियों संग कांग्रेस की नीतियों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन था।

Related posts

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई को कांग्रेस ने कार्यसमिति की आपात बैठक कर समर्थन दिया

Ajit Sinha

अडानी की काली करतूतों पर बातें ना हो, इसलिए सदन में सत्ता पक्ष मंत्री नारेबाजी कर रहे हैं- कांग्रेस ,लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha

बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x