Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

म्यूजिक टीचर नाबालिक छात्रा को अश्लील वीडियो दिखा करता था छेड़छाड़-पकड़ा गया – वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा में गुरु-शिष्य परम्परा को तार-तार करने वाले म्यूजिक टीचर की घिनौनी हरकत खुलासा हुआ है फेज-3 कोतवाली क्षेत्र मे स्थित सेक्टर- 121 की एक सोसाइटी में परिजनों के म्यूजिक टीचर द्वारा बच्ची को पोर्न दिखाने और छेड़खानी की शिकायत के बाद पुलिस ने म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में खडे म्युजिक टीचर अनुराग साइमूल कों पुलिस ने आरोपित  के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया बताया कि  सेक्टर-121 की एक सोसाइटी में रहने वाले प्रोजेक्ट इंजीनियर ने छठी क्लास में पढ़ने वाली 10 साल की बेटी की संगीत और नृत्य में रूचि देख अनुराग साइमूल को म्यूजिक टीचर रखा। जो घर पर आकर संगीत और नृत्य का प्रशिक्षण देता था। लगभग एक साल से म्यूजिक टीचर प्रशिक्षण दे रहा था,  जिसके बदले उसे तीन हजार रुपये महीने के मिलते थे। पिछले कुछ दिनों से बच्ची की मां को म्यूजिक टीचर की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी, जब उसने बेटी से पूछताछ की तो पता चला कि, अनुराग साइमूल उसके साथ छेड़छाड़ करने के साथ अश्लील वीडियो दिखाता था. परिजनों ने फेज-3 कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 75(2) बीएनएस और  9f,9m/10 व 11(iii)/12 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा है।

Related posts

नए सीपी राकेश बोले, अपराधी अपना दशा और दिशा दोनों ही बदल लें, वरना उन्हें उनके निर्धारित स्थान पर भेज दिया जाएगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम का भ्रष्टाचार में लिप्त लिपिक अश्वनी व सतबीर के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज कोर्ट में किया चार्जशीट दाखिल। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:रिश्वतखोर आईएएस अधिकारी अब चार दिन के पुलिस रिमांड पर, और कई आरोपित आएंगे शिकंजे में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x