Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने शुरू करवाया फिरनी का काम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भाजपा विधायक राजेश नागर ने भतौला में 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली फिरनी का काम आज शुरू करवाया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर उनका आशीर्वाद लिया। ग्रामीण ने कहा कि विधायक राजेश नागर हमारे दुख सुख में हमारे साथ रहते हैं। दो दिन पहले ही विधायक राजेश नागर द्वारा अधिकारियों को टाइट करने के परिणाम सामने आने लगे हैं। नागर ने अधिकारियों को अपने निवास पर बुलाकर विकास कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए थे। आज गांव भतौला की फिरनी को पक्का बनाने के काम की शुरुआत हो गई। नागर ने गांव के बुजुर्गों के हाथ नारियल फुडवाया और विकास कार्यों में तेजी का आश्वासन दिया। विधायक नागर ने बताया कि इस फिरनी के पक्के बन जाने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ होगा। इससे दैनिक कार्यों में तेजी आएगी। वहीं ग्रामीणों ने भी विधायक का मुंह मीठा करवाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर उनके क्षेत्र में अनेक स्थानों पर विकास कार्य चल रहे हैं। वहीं अनेक कार्यों का टेंडर हो चुका है और कुछ का टेंडर की प्रक्रिया चालू है। थोड़े ही समय में तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आपको बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम सैनी ने दिल खोलकर एस्टीमेट बनाने की बात कही है और किसी प्रकार बजट की कमी न आने देने की बात कही है। हमारी भाजपा सरकार ने हरियाणा के विकास बजट का 60 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में लगाने की अपनी रणनीति को निरंतर जारी रखा हुआ है वहीं वर्ष 2014 के मुकाबले हरियाणा में विकास पर बजट पांच गुना हो चुका है। लेकिन विपक्ष को झूठ फैलाने में दिलचस्पी रहती है। जिससे आप सभी को बचकर रहना होगा। नागर ने कहा कि आपको पता है कि केंद्र में मोदी सरकार का गठन हो चुका है, ऐसे में हमें हरियाणा में डबल इंजन की भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत देना है। इस अवसर पर करतार चंदीला, किरण पाल चंदीला, जगत नेताजी, अजयवीर सरपंच, फिरे चंदीला, नेत्रपाल चंदीला, सुरेन्द्र बिधूड़ी, अजब चंदीला, सुभाष चंदीला, लीलू चंदीला, ओमप्रकाश चंदीला, बलराज चंदीला, मुनेश चंदीला, बलेश्वर चंदीला, महेश कुमार, सतीश कुमार, जेपी चंदीला, रामी चंदीला, चतर चंदीला, बेगराज चंदीला, विजय कुमार, जेई राजकुमार तेवतिया, परवेज आलम आदि मौजूद रहे। 

Related posts

पहलगाम में आतंकियों ने जिनके सुहाग उजाड़ दिए उनके सम्मान को हरियाणा के सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अपने शब्दों से उजाड़ने का काम किया – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : टीबी के बिमारी ने एक शख्स को कातिल बना डाला। डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने महिला के हत्या के आरोप किया एक शख्स को गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: फरीदाबाद जिला के प्रगतिशील किसान अब अपनी जमीन की फर्द को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं-संजीव कौशल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x