Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कहासुनी के बाद कुणाल भड़ाना की गोली मारकर हत्या की गई हैं,गोली मरने वाला इनका कोई परिचित हैं -पकड़े जाएंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बीती रात एनआईटी के एनएच-3 की मस्जिद के पास कांग्रेसी नेता रिंकू भड़ाना के भाई कुणाल भड़ाना की गोलीमार हत्या कर दी। ये सनसनी खेज वारदात रात लगभग 11 बजे की बताई गई है। इस संबंध में सम्बंधित थाना में आईपीसी की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एनआईटी डीसीपी कुलदीप सिंह का कहना है कि हमलावर व कुणाल भड़ाना के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है। इसके बाद उसे गोली मारी गई है पर ये सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला इनका ही कोई परिचित है। अभी तक के जांच में इस वारदात के बारे में बहुत कुछ पता चला है, और कुछ लोगों पुलिस ने हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही हैं। संभवत आज शाम तक मुख्य आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे। अभी और ज्यादा इस प्रकरण में कहना उचित नहीं है। आज शाम तक मीडिया को सही जानकारी मुहैया करा दी जाएगी। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि ये सनसनीखेज वारदात रात 12 बजे से पहले की है। इसलिए ये मुकदमा आईपीसी की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे आरोपितों को पकड़ने के लिए उनकी टीम जगह -जगह छापेमारी कर रही है। और उन्हें पकड़ने अवश्य सफल होंगें। मृतक कुणाल भड़ाना की उम्र लगभग 26 -27 साल है।

Related posts

फरीदाबाद : सिंगरों के प्रोग्राम ऑर्गनाइजर राहुल को खेड़ीपुल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, नर्स की नौकरी के नाम पर लाखों ऐंठने का आरोप।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने डियूरेवल कंपनी में अवैध रूप से बन रहे कई शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों पर चलाया बुल्डोजर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात गांव अरुआ में हरिया गैंग और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में, एक बदमाश मारा गया, कार व भारी संख्या में हथियार किए बरामद ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x