Athrav – Online News Portal
नोएडा

गौतम बुद्ध की 75 फीट ऊंची मूर्ति बनायेगे पद्म भूषण मूर्तिकार राम सुतार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने अपने मूर्तियों के लिए विश्व में अपनी पहचान बना चुके प्रसिद्ध पद्म भूषण मूर्तिकार राम सुतार से गौतम बुद्ध की 75 फीट ऊंची मूर्ति तैयार करने का अनुरोध किया है. इसके लिए शुक्रवार को नोएडा नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने राम सुतार से मुलाकात की और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसी दौरान सौंदर्यीकरण हेतु मूर्ति स्थापना पर विचार किया गया। राम सुतार के पुत्र अनिल सुतार ने बताया कि सीईओ लोकेश एम प्राधिकरण के मूल स्वरूप का प्रतिनिधित्व करने वाली गौतम बुद्ध की बड़ी मूर्ति बनवाना चाहते हैं। इसके लिए स्थल का चयन काम के बाद किया जाएगा. उन्होंने इसकी ऊंचाई करीब 70 से 75 फिट रखने को कहा है यह कलाकृति प्राधिकरण के मूल स्वरूप का प्रतिनिधित्व करते हुए एक बड़े आकर्षण का केंद्र होगी. राम पद्म भूषण राम सुतार अपने कार्यों के लिए विश्व में प्रसिद्ध है और विश्व की सर्वाधिक ऊंची मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी का निर्माण इनके द्वारा ही कराया गया है।

Related posts

पुलिस मुठभेड़ के बाद लिफ्ट में वृद्ध महिला से चेन छीनने वाला स्नैचर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

शराब के नशे में नाले में गिरे शख्स की मौत, तीन दिन बाद डेड बॉडी मिली, सड़क पर परिजन का हंगामा।                          

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा में बन रहे चार भूमिगत जलाशय से पानी की किल्लत होगी दूर,  भूजल और गंगाजल मिश्रित पानी की आपूर्ति होगी भरपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x