Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एनसीआर के पीजी और कॉलेज के पास गांजे की सप्लाई करने वाले दो बीटेक पास छात्रों समेत तीन तस्कर अरेस्ट- वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में रहने वाले युवाओं को पीजी, कॉलेजों के आसपास छात्रों और नौकरी पेशा लोगों को गांजा की सप्लाई करने वाले दो बीटेक पास छात्रों समेत तीन तस्करों को कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से साढ़े 24 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत तीन लाख रुपये के करीब बताई गई है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य तस्करों का पता लगा रही है।

पुलिस के गिरफ्त में खडे अपूर्व राज पांडेय और ऋषि राज ने गुजरात के विश्वविद्यालय से बीटेक पास हैं। वहीं आयुष 12वीं पास है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र के मुताबिक तीनों गांजा तस्करों को सेक्टर-22 के शिवम मार्केट के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा से बैग और अटैची में गांजा भरकर नोएडा, एनसीआर क्षेत्र में लाने की बात को स्वीकार किया है। एडीसीपी नोएडा ने बताया आरोपी की माड्सअपरेंटी थी कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर गांजे की सप्लाई करते थे. ग्रुप में पहले से जुड़े लोग ही इसकी मांग करते थे। तस्करों ने नाम बदलकर टेलिग्राम पर ग्रुप बना रखा था। ग्रुप पर समय, स्थान और मात्रा की सूचना दी जाती थी। इसके बाद आरोपी वहां गांजा भेज देते थे। पुलिस इस ग्रुप में शामिल तस्करों और डिलीवरी करने वालों की भी तलाश कर रही है।

Related posts

पत्नी -प्रेमी अरेस्ट: पति की हत्या का राज 4 सालों तक अपने सीने में दबाए रखा, जब राज खुला तो सब के सब रह गए सन्न।

Ajit Sinha

…हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी…लिख कर, सोसाइटी में 13वीं मंजिल से कूदकर मां और बेटे ने अपनी जान दे दी

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लूटेरा गिरफ्तार- देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x