Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : आंगनवाड़ी केंद में पढ़ने वाली पहली क्लास की छात्रा से बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया हैं, केस दर्ज, फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : भूपानी क्षेत्र में एक शख्स द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वाली एक आठ वर्षीय छात्रा से बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 8 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं पर खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि बीते 9 दिसंबर को अपने काम पर  गया हुआ था और उसकी आठ साल की बेटी टीना ( काल्पनिक नाम ) हैं जोकि भूपानी गांव की आंगनवाड़ी केंद्र में पहली क्लास की छात्रा हैं। उसका कहना हैं कि उस दिन वह अपने घर में खेल रहीं थी जब वह वापिस अपने घर आया तो उसने देखा की उसकी बेटी टीना  लहुलूहान अवस्था में पड़ी हैं। जब उसने अपने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि रंजीत जोकि बोरिंग का कार्य करता हैं ने उसके साथ गलत कार्य किया हैं यह घटना 9 दिसंबर के दिन रात करीब साढ़े 10 बजे की हैं ,उसका कहना हैं कि  जब वह पड़ोसी रंजीत को देखने हेतु गया तो वह वहां से भाग चूका था। पुलिस ने आरोपी रंजीत के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 8 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: मानव रचना में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुद्धिजीवियों ने रखे विचार

Ajit Sinha

चंडीगढ़:फरीदाबाद की कामिनी ने सीएम मनोहर लाल से ट्विटर हेंडल पर की थी फरियाद जो अब पूरी हो गई हैं- किया धन्यवाद ।

Ajit Sinha

मोदी जी ने भारत का दुनिया भर में मान बढ़ाया, इस लिए मेरा और मेरे समाज के सैकड़ों वोट भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को, व्यापारी नेता उमा शंकर गर्ग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x