Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने हिसार जिले के अर्बन एस्टेट थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले में दूसरा आरोपित  थाने का क्लर्क फरार हो गया है। एसीबी हिसार द्वारा दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि पिंकी (शिकायतकर्ता के दोस्त की पत्नी) ने शिकायतकर्ता और उसके दोस्त के खिलाफ हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हेड कांस्टेबल सुमित्रा ने शिकायतकर्ता को फोन किया और पिंकी की शिकायत पर कार्रवाई न करने के लिए ₹40,000 की रिश्वत मांगी। सुमित्रा ने व्हाट्सएप कॉल के दौरान कहा कि ₹40,000 का एक हिस्सा थाने के क्लर्क को भी दिया जाएगा। एसीबी टीम ने तथ्यों की पुष्टि की और आरोपित  को पकड़ने की योजना बनाई। आज सुमित्रा को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। पूरी कार्रवाई पारदर्शी तरीके से गवाहों की मौजूदगी में की गई। सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं और जांच जारी है। एसीबी प्रवक्ता ने जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के लिए रिश्वत मांगता है तो तुरंत हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नंबर पर इसकी सूचना दें।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर -28 में सड़क हादसे में घायल की मदद करने वाले पर गोली चला सनसनी फ़ैलाने वाले दो आरोपितों पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद, दयालपुर गांव में एक पिता ने 5 साल के इकलौते बेटे की हत्‍या की, फिर बेटे के लाश को सीने से बांध खुद भी लगा ली फांसी।

Ajit Sinha

एलपीजी व तेल का अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला, मिलजुल करे संकट का सामना, विपक्ष लोगों को ना बरगलाए : मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x