Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के निजी सचिव डॉ कौशल बाठला के बेटे प्रभव बाठला का निधन,अंतिम संस्कार -वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पूर्व केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री व फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर के निजी सचिव डॉ.कौशल बठला के 31 वर्षीय पुत्र प्रभव बाठला की शुक्रवार को लंबी बीमारी के कारण सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। आज सुबह 10 बजे उस की नहरपार, गांव मवई रोड स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अंतिम संस्कार के समय में पूर्व केंद्रीय भारी एंव ऊर्जा राज्य मंत्री व फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा,तिगांव के विधायक राजेश नागर व फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, पलवल के विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक केहर सिंह, पूर्व विधायक चंद्र भाटिया,पूर्व विधायक ललित नागर, फरीदाबाद नगर निगम के निवर्तमान वरिष्ठ उप-महापौर देवेंद्र चौधरी,भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार बोहरा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, क्राउन ग्रुप के चैयरमेन आर एस गांधी, वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिन्हा , वरिष्ठ पत्रकार सूरजमल, माता वैष्णो देवी मंदिर, तिकोना पार्क एनआईटी के प्रधान जगदीश भाटिया, रावल ग्रुप के चेयरमैन सीपी रावल,निवर्तमान पार्षद सुभाष आहूजा,प्रॉपर्टी कारोबारी हंस आहूजा,ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना, भाजपा नेता धर्मबीर भड़ाना, श्याम सुंदर कपूर , डॉ सुरेंद्र दत्ता, पूर्व पार्षद ॐ प्रकाश रक्षवाल , फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान आकाश गुप्ता , उमा शंकर गर्ग के अलावा सरकारी , गैर -सरकारी ,, राजनीतिक संगठनों के हजारों लोग उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा के कुशासन से जनता त्राहि त्राहि कर रही है और मोदी और खट्टर के राज को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है.लखन सिंगला

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार सुशील शर्मा तत्कालीन जिला राजस्व अधिकारी पलवल सहित 3 अन्य आरोपितों के विरूद्ध चालान पेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अकादमिक गुणवत्ता सुधार तथा अनुसंधान के प्रोत्साहन में योगदान दें संकाय सदस्यः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x