Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ पंचकूला हरियाणा

मत्स्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी तथा दो कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के आरोप में किया मामला दर्ज, दो अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को आज बड़ी सफलता हाथ लगी। एसीबी की पंचकूला टीम ने आज मत्स्य विभाग के मुख्यालय में कार्यरत संयुक्त सचिव मीनाक्षी दहिया, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर जोगिंदर सिंह तथा सेवादार सत्येंद्र सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी जोगिंदर सिंह तथा सत्येंद्र सिंह को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सत्येंद्र सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी सेवादार सत्येंद्र सिंह द्वारा जोगिंदर सिंह के माध्यम से 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग संयुक्त सचिव मीनाक्षी दहिया के कहने पर की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि संयुक्त सचिव मीनाक्षी दहिया द्वारा शिकायतकर्ता के खिलाफ चार्जशीट के आदेशों को हटाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई है। इस मामले में तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। इस मामले में आरोपी सेवादार को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में आरोपियो के खिलाफ पंचकूला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

10 करोड़ रुपए के हीरोइन के साथ दो तस्कर अरेस्ट, दिल्ली – एनसीआर व राजस्थान व उत्तर प्रदेश में करते थे सप्लाई

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

दिल्ली के सीलमपुर में एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी, दो समुदायों के बीच तनाव है, पोस्टर लगाए गए है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x