Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: वर्ल्ड स्ट्रीट के निकट बीच सड़क गाड़ियां खड़ी कर आतिशबाजी करने जुर्म में 3 लड़के पकड़े गए -वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रेटर फरीदाबाद स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट के पास बीच सड़क पर गाडियां खड़ी करके रात के वक़्त जमकर आतिशबाजी करने के मामले में तीन लड़कों को बीपीटीपी थाने की टीम ने अरेस्ट किया हैं। इनके खिलाफ हुड़्दंबाजी करने व बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर आतिशबाजी कर रास्ता बाधित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त किए है। इस घटना की लाइव वीडियो पुलिस ने मीडिया को जारी किया है , जो आप इस खबर में देख सकते है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपितों के नाम   ऋषभ , उम्र 22 वर्ष, निवासी सराय ख्वाजा, शुभंकर दास , उम्र 20 साल, निवासी पश्चिम बंगाल जो अभी कालकाजी, दिल्ली में रह रहा था तथा आरोपित कुणाल , उम्र 22 साल , निवासी एसजीएम नगर, सेक्टर 48 , फरीदाबाद है। उनका कहना है कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी कि आरोपित  वर्ल्ड स्ट्रीट के सामने सड़क पर पटाखे फोड़कर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस टीम ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इसके पश्चात उन्हें मौके से काबू किया गया और दोनों गाड़ियां पुलिस द्वारा जब्त की गई। उनका कहना है कि बीपीटीपी थाने में आरोपितों  के खिलाफ रास्ता जाम करने और हंगामा कर शांति भंग करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आमजन से अपील है कि वह इस प्रकार बीच सड़क गाड़ी खड़ी करके पटाखे न फोड़े ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके और आमजन को कोई परेशानी ना हो.  नियमों का पालन कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है-जानने के लिए पढ़े

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में पंचकूला में आयोजित की गई पहली बी-लेवल कल्याण गोष्ठी

Ajit Sinha

आईआईटीएफ, प्रगति मैदान में “सशक्ती” कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x