Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: लोकतंत्र के फेस्टिवल के रूप में 25 मई मतदान के दिन रहेगा पेड हॉलिडे : जिला निर्वाचन अधिकारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के फेस्टिवल के रूप में 25 मई मतदान के दिन पेड हॉलिडे रहेगा।  जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि श्रम विभाग को  दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं औद्योगिक और अन्य संस्थानों में उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार राज्य में 25 मई शनिवार कोहोने वाले 18वीं लोकसभा आम चुनाव-2024 व करनाल विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार के अधीनस्थ सभी विभागों के कार्यालयों, बोर्ड, कॉर्पोरेशन और शिक्षण संस्थानों सहित सभी निजी संस्थानों और कंपनियों और सभी निजी संस्थानों में पेड हॉलीडे रहेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने श्रम विभाग को दिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। औद्योगिक और अन्य संस्थानों में उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक संस्थानों को निर्वाचन आयोग की हिदायतें जारी की गई हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही सभी फैक्ट्रियों, प्राइवेट व्यवसायिक संस्थानों, दुकानों में भी इस दिन कर्मचारियों के लिए पेड होली डे रहेगा। ताकि कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपित की पत्नी और उसकी बेटी को घर में गोली मारी-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंकज सिंगला पुन: बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष

Ajit Sinha

दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गई रैपिड एक्शन फोर्स का पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने किया निरीक्षण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x