Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश दिल्ली राष्ट्रीय वीडियो

अमेठी में बोले राहुल- मोदी चाहते हैं कि देश में 20-25 अमीर लोग अमीर रहें और गरीब लोग गरीब रहें- लाइव वीडियो सुने 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश में 20-25 अमीर लोग, अमीर रहें और गरीब लोग, गरीब रहें। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी में पार्टी उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी से इंटरव्यू में पूछा गया कि अमीर और अमीर हो रहे हैं, गरीब और गरीब हो रहे हैं। इस बारे में आप क्या सोचते हैं। इस पर मोदी ने जवाब दिया कि क्या सबको एक जैसा बना देना चाहिए। मोदी चाहते हैं कि देश में 20-25 अमीर लोग अमीर रहें और गरीब लोग गरीब रहें।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, जब मैं सिर्फ 12 साल का था, तब पहली बार अपने पिता के साथ अमेठी आया था। मैंने अपनी आंखों से अपने पिता और अमेठी के बीच मोहब्बत भरा रिश्ता देखा है। मेरी भी ऐसी ही राजनीति है। मैं अमेठी का था, अमेठी का हूं और अमेठी का रहूंगा। राहुल गांधी ने कहा, भाजपा नेताओं ने साफ कहा है कि अगर वे चुनाव जीत गए तो संविधान बदल देंगे। अगर संविधान खत्म हो गया तो पब्लिक सेक्टर यूनिट नहीं रहेंगी। नौकरियां नहीं रहेंगी। आरक्षण छीन लिया जाएगा। जनता के सभी अधिकार खत्म हो जाएंगे। संविधान के बिना देश के सिर्फ 20-25 अमीर लोगों के पास ही अधिकार रहेगा, बाकी सभी के हक छीन लिए जाएंगे।उन्होंने कहा, कांग्रेस अमेठी में फूड पार्क लेकर आई थी। फूड पार्क से अमेठी बदल जाती। यहां चिप्स, अचार, टोमैटो कैचअप जैसे फूड प्रोसेसिंग के कई कारखाने लगते। फूड पार्क से लाखों लोगों को रोजगार मिलता, लेकिन नरेंद्र मोदी ने वो जनता से छीन लिया। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अमेठी में फूड पार्क लगवाया जाएगा, ये मेरी गारंटी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, किशोरी लाल शर्मा यहां की जनता के लिए 40 साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं। किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी की जनता के लिए अपना खून-पसीना बहाया है। जनता किशोरी लाल शर्मा को सांसद बनाए। जो काम रायबरेली के लिए होगा, वही अमेठी के लिए भी होगा। भाजपा ने अमेठी का बहुत नुकसान किया है। राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी अगर देश में 22 अरबपति बना सकते हैं तो इंडिया गठबंधन करोड़ों लखपति बनाएगा। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपये दिए जाएंगे। हिंदुस्तान के युवाओं को पहली नौकरी पक्की का अधिकार दिया जाएगा। शिक्षित युवाओं को एक साल की पक्की नौकरी मिलेगी और एक लाख रुपये सालाना मिलेंगे। किसानों का कर्ज माफ होगा। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देंगे। मनरेगा में 400 रुपये की दैनिक मजदूरी देंगे। आशा, आंगनवाड़ी वर्कर्स को दोगुनी सैलरी मिलेगी।

Related posts

दिल्ली में संघ ने खोला देशभर के किसानों की परेशानियों को सुनने हेतु किसान संघ केंद्रीय कार्यालय: मोहन भागवत ने किया उद्घाटन 

Ajit Sinha

उत्तरी दिल्ली नगर निगम को केजरीवाल सरकार ने 293 करोड रुपए दिए, ताकि एमसीडी कर्मचारियों को सैलरी मिल सके- सत्येंद्र जैन

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस और पहलवान खिलाडियों के बीच हंगामा, नए संसद भवन से पुलिस ने खिलाड़ी पहलवानों को रोका।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x