Athrav – Online News Portal
नोएडा

एक आवारा कुत्ते ने महिला और उसके बच्चे पर किया हमला – देखें वायरल वीडियो


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएँ लगातार बढ़ रही है, ताजा मामला ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-1 का है। जहां महिला व बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक अटैक कर दिया, कुत्ते ने महिला को काट कर जख्मी कर दिया। वहां खड़े लोगों ने महिला को बचाया, आवारा कुत्ते का महिला और बच्चे के ऊपर हमला करने की घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-1 का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला, बच्चे के साथ सड़क पर जा रही है अचानक एक आवारा कुत्ते पीछे से उनपर हमला कर देता है। कुत्ते ने महिला को काट कर जख्मी कर देता है। वहां खडे लोगों ने महिला को बचाते लेकिन कुत्ता उनपर भौंकने लगता है. घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है, पीड़िता का नाम कविता है, वह सेक्टर बीटा-1 के 9th क्रॉस स्ट्रीट के एक मकान में रहती है. कविता का कहना है कि वह और उनका बच्चा घर आ रहे थे, तभी गाड़ी के नीचे बैठा एक कुत्ता अचानक पीछे से आकर उन पर टूट पड़ा। उसने मेरे पैर के नीचे वाले हिस्से को काटकर जख्मी कर दिया। लोगों का कहना कुत्ता पागल है और कई लोगों को काट कर जख्मी कर चुका है।

Related posts

सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार चल रहे 1 लाख रुपये के ईनामी बदमाश मनप्रीत सिंह उर्फ सन्नी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

नॉएडा पुलिस आखिरकार आप सभी को सचेत क्यों कर रही हैं, इसे जानने के लिए आप इस वीडियो को अवश्य देखें। 

Ajit Sinha

पंपिंग टैक में गिरने से दो सफाईकर्मियों की मौत पर प्राधिकरण के अधिकारियों पर गिरी गाज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x