Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

खरगे बोले- सत्ताधारी दल भाजपा के खिलाफ जनता में भारी रोष, इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे मोदी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिस राज्य में भी वह गए हैं, वहां केंद्र में सत्ताधारी दल भाजपा के खिलाफ जनता में भारी रोष है। इस बार नरेंद्र मोदी के लिए सरकार बनाना अत्यंत मुश्किल है, क्योंकि जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है। केंद्र में सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटें इंडिया गठबंधन को मिलने जा रही हैं और इस बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। बिहार के पटना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी पर कुछ कहते हैं और न महंगाई पर बात करते हैं। मोदी जनता से किए अपने वादों पर कुछ नहीं बोलते, विकास पर बात नहीं करते। नरेंद्र मोदी अब सिर्फ हिंदू-मुस्लिम कर अपनी राजनीति चलाना चाहते हैं। मोदी सरकार ने अपने दस साल विपक्ष के नेताओं को परेशान करने में ही गंवाएं हैं। 

खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमीरों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों का एक भी रुपया माफ नहीं किया। जबकि यूपीए सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया था। मोदी अमीरों को और अमीर, गरीबों को और गरीब बनाना चाहते हैं। मोदी ने हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया। मगर उन्होंने केंद्र में  खाली पड़ी 30 लाख नौकरियां ही नहीं दीं। मोदी जी कॉन्ट्रैक्ट लेबर से देश चलाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय और 25 गारंटियों की घोषणा की है। लेकिन मोदी बोलते हैं कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो मुस्लिम लीग का मेनिफेस्टो है। मोदी जी को एम शब्द से बड़ी मोहब्बत है। प्रधानमंत्री मोदी मुसलमान,मटन,मंगलसूत्र, मछली की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी देश की जनता के लिए है, इसमें जाति-धर्म का कोई जिक्र नहीं है। लेकिन नरेंद्र मोदी जनता को भड़का रहे हैं, लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं।इस दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार,बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, राजद सांसद मनोज कुमार झा, भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत अन्य नेता मौजूद थे।

Related posts

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह का वीडियो हुआ वायरल, बोले- 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को बताया था वो खतरे में है…

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शहरी निकाय चुनाव प्रबंधन के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की हैं, फरीदाबाद सीट से ललित नागर उम्मीदवार होंगें, लिस्ट पढ़े ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x