Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी ताकत बना : नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व बदलाव आया है और विश्व पटल पर भारत की छवि सशक्त हुई हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता का ही कमाल है कि आज विश्व में भारतीयों का भी मान-सम्मान बढ़ा है। सैनी ने ये उद्बोधन गुरुवार को करनाल विधानसभा उपचुनाव जनसंपर्क अभियान के दौरान कहे। इससे पहले सैनी ने माँ भारती के अमर सपूत, अद्वितीय योद्धा, स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति एवं भारत के महानायक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए। श्री सैनी ने कहा कि महाराणा प्रताप जी का मातृभूमि के लिए त्याग और बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

नायब सैनी ने कहा कि हम अपने वीर शहीदों के बलिदान के कारण की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें उनके बलिदान को कभी भी नहीं भूलना चाहिए । सीएम सैनी ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग महाराणा प्रताप जैसे सेनानियों से प्रेरणा लें और उनका हमेशा सम्मान करें। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का होना बहुत जरूरी है।सभा को संबोधित करते हुए नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही मायने में शहीदों का सम्मान किया है। शहीदों का सम्मान भाजपा शासन काल में जितना हुआ है, इससे पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में विकास की नई गाथा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी ताकत बना और अब इससे भी आगे बढक़र तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जहां विकास को गति दी है, वहीं संस्कृति और संस्कार का भी संरक्षण किया है। एक देश एक कानून के अंतर्गत धारा 370 को खत्म किया गया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को नई पहचान मिली है और देश मजबूत होकर एक नया भारत बना है। आज विश्व भर में भारत की बात को बड़ी गंभीरता से सुना जाता है और जब भी कोई बड़ी समस्या विश्व के सामने आती है तो वह भारत की तरफ देखता है और समस्या के समाधान की उम्मीद करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अगर भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है तो इसके पीछे लोगों 140 करोड़ लोगों की ताकत है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि अगर वह चाहते हैं कि भारत इसी प्रकार आगे बढ़े तो भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें और तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करें।नायब सैनी ने कहा कि 2014 से पहले केवल भ्रष्टाचार ही होता था, लेकिन आज विकास के नए रास्ते खोले जा रहे हैं। सैनी ने कहा कि भाजपा के शासन में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई, जिससे ये चारों वर्ग मजबूत और सशक्त हो रहे हैं। नायब सैनी ने उपस्थित लोगों से फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ‘सुपर-100 कार्यक्रम’ के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Ajit Sinha

लाइव वीडियो: मध्य प्रदेश बड़े बदलाव के लिए तैयार, भारी बहुमत से कांग्रेस आ रही है- प्रियंका गांधी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x