Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सीएम फ़्लाइंग गुरुग्राम का एक होटल में छापा, 4 विदेशी लडकियां सहित कुल 10 लोग पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: सीएम फ़्लाइंग व गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीमों ने आज बुधवार को होटल राव एस्टेट जी-ब्लॉक सैक्टर-57, गुरुग्राम में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से 4 विदेशी लड़कियां सहित कुल 6 लड़कियां सहित कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं, जिसमें होटल का संचालक भी शामिल है। ये कार्रवाई पुलिस ने एक सूचना के आधार पर की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को एसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम श्रीमती सुशीला की देखरेख में सीएम फ्लाईंग व गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीमों ने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए होटल राव एस्टेट जी-ब्लॉक सैक्टर-57, गुरुग्राम में होटल की आड़ में रेट फिक्स करके देशी व विदेशी महिलाओं से देह व्यापार कराने की पुष्टि करने के लिए अपने बोगस ग्राहक होटल में भेजे गए। गठित की गई संयुक्त टीम द्वारा भेजे गए बोगस ग्रहाक ने होटल राव एस्टेट में जाकर रेट फिक्स किया व देह-व्यापार के लिए लड़कियों की मांग की। बोगस ग्राहक बने पुलिस कर्मचारी को होटल मैनेजर/संचालकों द्वारा रुपए लेकर देह-व्यापार के लिए लड़कियां उपलब्ध करवा दी तो पुलिस के बोगस ग्राहक ने पुलिस टीम को फोन करके बुलाया तथा *होटल राव एस्टेट से 4 विदेशी लड़कियों सहित कुल 6 लड़कियों सहित 10 लोगों को काबू किया। उनका कहना है कि उपरोक्त होटल से पकड़े गए आरोपितों के नाम*दिलबाग (संचालक), संजीव यादव, संजय, रामबाबू, सुहानी खांन, मर्जिना सुल्तान,लता फरजाना खांन (बांग्लादेशी), मोना कुमारी (बांग्लादेश), इस्त्राबोनू (उज्बेकिस्तान) वा खादीचाबोनू (उज्बेकिस्तान)* हैं। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में रुपए लेकर देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की है। इस सम्बन्ध में पुलिस थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम में अनैतिक दुर्व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956, फॉरेन एक्ट व IPC की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।मुकदमा अनुसंधान जारी है।

Related posts

हितेश भाटिया हत्याकांड में होटल के मालिक व उसके दो दोस्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में नए 3 सर्कल, 24 डिवीजन व 78 सब-डिवीजन बनाने का निर्णय : विक्रम सिंह

Ajit Sinha

कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नायब का स्पष्ट संदेश, कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x