Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अवैध शराब बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, दो आरोपित पकड़े गए, काफी तादाद में अवैध शराब बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने के सख्त दिशा- निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए गुप्तचर विभाग और पल्ला थाना तथा पुलिस चौकी नवीन नगर की संयुक्त टीम ने आज जंगल में अवैध शराब बनाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 200 लीटर केमिकल, 25 लीटर अवैध शराब , पांच भट्टी , 3 मोटरसाइकिल शराब बनाने के सामान बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम इस्माइल पुर निवासी सुखविंदर तथा कुलवंत उर्फ कालू है। गुप्तचर विभाग को सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपित पुस्ता रोड जंगल में अवैध शराब बना रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पल्ला पुलिस को साथ लेकर पुलिस टीम जंगल में पहुंची जहां पर गाड़ी जाने का रास्ता नहीं था तो चौकी इंचार्ज ने एक टीम को मोटरसाइकिल व दूसरी टीम को पैदल रास्ते से मौके पर रवाना किया। पुलिस को आते देख आरोपित मौके से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने आरोपित कुलवंत को मौके से ही 25 लीटर अवैध शराब के साथ काबू कर लिया। इसके पश्चात पुलिस अन्य आरोपितों के पीछे गई और सुखविंदर को 5 लीटर शराब ले जाते हुए रास्ते से काबू किया गया। पुलिस ने मौके से करीब 200 लीटर केमिकल, 5 भट्टी, 3 मोटरसाइकिल और शराब बनाने का सामान बरामद किया गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ अवैध शराब अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपित कुलवंत के खिलाफ इससे पहले भी 2 मुकदमे अवैध शराब के तथा 1 मुकदमा जुए का दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करके आरोपित सुखविंदर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें रिमांड के दौरान मामले में शामिल आरोपित के अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।

Related posts

मंझावली पुल का निर्माण सरकार द्वारा ज़ारी हिदायतों के अनुसार तेज़ी से पूरा किया जाए: उपायुक्त विक्रम

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: होडल अपराध शाखा की टीम ने एक स्विफ्ट कार से 13 देशी कट्टे को किया बरामद, एक तस्कर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनएच -2 पर तेज गति से कार चला कर कार चलाना सीख रहे दो दोस्तों की कार मेट्रो पिलर से जा टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x