Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हजारों समर्थकों के साथ पूर्व विधायक रघुवीर तेवतिया ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को समर्थन



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पृथला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह के सैनिक कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचे और उनको पूर्ण समर्थन प्रदान किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद में पहुंचाने का भरोसा दिया और कहा कि आने वाली 3 मई को  महेन्द्र प्रताप हजारों समर्थकों को साथ लेकर नामांकन भरेंगे। इसमें पृथला से हजारों कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में सेक्टर- 12 पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि महेन्द्र प्रताप सिंह के कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी की नींद उड गई है और उनको अपनी हार दिखाई देने लगी है।

रघुवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि महेन्द्र प्रताप स्वच्छ छवि के ईमानदार नेता है और फरीदाबाद की जनता को उन पर पूरा भरोसा है। आज फरीदाबाद की जनता भाजपा प्रत्याशी की तानाशाही एवं उनके अत्याचार से त्राहि-त्राहि कर रही है और उनके जुल्मो-सितम से छुटकारा चाहती है। इस मौके पर महेन्द्र प्रताप सिंह ने रघुवीर सिंह तेवतिया एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो भ्रष्टाचार और तानाशाही पर पूरी तरह लगाम लगाएंगे। प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी के नाम पर लोगों को लूटने नहीं देंगे । उन्होंने कहा आने वाला समय कांग्रेस का है। देश में इंडिया गठबंधन और प्रदेश  में कांग्रेस के प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीत दर्ज कर संसद में पहुंचेंगे। 

Related posts

फरीदाबाद : वाईएमसीए विश्वविद्यालय से मुख्यमंत्री ने किया ‘सक्षम कौशल प्रमाणन कार्यक्रम’ का शुभारंभ।

Ajit Sinha

डीएवी एनटीपीसी स्कूल के बॉक्सर करण सेन और तनीषा लंबा “खेलो इंडिया गेम्स” मैं बरसाएंगे पंच

Ajit Sinha

फरीदाबाद:आए दिन आँधी अंधड़ एवं खराब मौसम के दौरान सतर्कता और सुरक्षा के साथ काम करें कर्मचारी: लेखराज चौधरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x