Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी से की मुलाकात-जीतेंगे। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी के सेक्टर-21ए स्थित निवास पहुंचे और इंडिया गठबंधन सहित चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। इस दौरान हरेंद्र भाटी ने महेंद्र प्रताप  को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने पर उनका फूलों का बुक्का भेंट कर स्वागत किया और कहा कि वह इंडिया गठबंधन के फरीदाबाद में मजबूत प्रत्याशी है, जो कि एक सीट से बड़ी जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान हरेंद्र भाटी ने चुनावी रणनीति को लेकर महेंद्र प्रताप से विचार विमर्श किया और कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी होने के नाते आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनावी रण में उनके साथ रहेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता उन्हें विजयी बनाने के लिए दिन-रात एक कर देगा।

भाटी ने कहा कि गांव हो या शहर हर जगह भाजपा सरकार की नाकामियों की पोल जनता खोल रही है, लोग बेरोजगारी, मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और यह 400 पार का राग अलापकर लोगों को गुमराह करने में लगे है। श्री भाटी ने कहा कि जनता अब इनके झूठे प्रलोभनों में आने वाली नहीं और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प ले चुकी है। इस मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार बनाम ईमानदारी के बीच है, भाजपा ने दस सालों में जनता को महंगाई व भ्रष्टाचार की सौगात दी है, आज हर वर्ग इनकी जनविरोधी नीतियों से तंग है और बदलाव चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है अरविंद केजरीवाल इसका जीवंत उदाहरण है, लेकिन इंडिया गठबंधन भाजपा की इस कृत्य के आगे कतई नहीं झुकेगा और जनता की आवाज को बुलंद करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ-साथ फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता के हकों का चुनाव है और जनता वोट की चोट से भाजपा सरकार को सत्ता विहीन करके इंडिया गठबंधन की सरकार चुनेगी। इस मौके पर भाटी के साथ मुख्य रूप से भूपेंद्र नागर मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: ग्राम बसेलवा व कांवड़ा में 12 एकड़ भूमि पर विकसित 4 कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पलवल में बिल्डिंग इंस्पेक्टर को 5 लाख, ईएसआई को 50000 व एएसआई को रिश्वत लेते किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन मनाने समर्थकों समेत दिल्ली पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x