Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

राहुल बोले -भाजपा ‘आरक्षण खत्म करो’ गैंग का अड्डा और मोदी उसके सरगना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘आरक्षण खत्म करो’ गैंग का अड्डा है और नरेंद्र मोदी उसके सरगना हैं। दमन और दीव में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संविधान कहता है कि देश के सभी लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए। संविधान से करोड़ों लोगों को आरक्षण मिला। देश की सारी संस्थाएं संविधान से निकली। अब नरेंद्र मोदी और आरएसएस चाहते हैं कि लोकतंत्र और संविधान ख़त्म किया जाए और अपने लोगों को देश का राजा बनाया जाए। आज देश के शिक्षण संस्थानों में आरएसएस के लोग बैठे हुए हैं, जिनका शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रफुल्ल पटेल को यहां राजा बनाकर बैठा दिया है। प्रफुल्ल पटेल के मन में जो आता है, वे करते हैं और जनता को परेशान करते हैं। लेकिन ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं हो रहा, ये पूरे देश में हो रहा है। कांग्रेस सरकार बनते ही प्रफुल्ल पटेल ने यहां जो भी भ्रष्टाचार किए हैं, उसका हिसाब होगा।राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में मछुआरों के लिए बहुत जरूरी बातें जोड़ी हैं। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही डीजल पर सब्सिडी देना फिर से शुरू करेंगे, फिशिंग बोट पर इंश्योरेंस दिया जाएगा, इनलैंड फिशिंग और एक्वाकल्चर को कृषि जैसा मानेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों को दोहराया। उन्होंने जनता से केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान किया।

Related posts

फरीदाबाद: 2 फरवरी से होगा 37वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आगाज़: मनीषा सक्सेना

Ajit Sinha

किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने 9 दिसंबर को जंतर मंतर, दिल्ली में रैली करने का किया ऐलान- देखें वीडियो।

Ajit Sinha

सोचिए सुबह के शो में दो टीवी एंकर लाइव प्रसारण कर रहे हैं और अचानक उनमें से एक के सिर पर कोई पक्षी आकर बैठ जाए,पढ़िए !

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x