Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

राहुल बोले- बीजेडी और भाजपा की शादी हुई, दोनों ने मिलकर जनता को सिर्फ चूना लगाया*

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ओडिशा के केन्द्रापड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेडी और भाजपा की शादी हो चुकी है। दोनों ने मिलकर जनता को सिर्फ चूना लगाया है।  ओडिशा में विशाल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र और ओडिशा की सरकार के लिए एक साथ चुनाव हो रहे हैं। जैसे नरेंद्र मोदी ने 22-25 अरबपतियों की केंद्र में सरकार चलाई, वैसे ही ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक चुने हुए लोगों की सरकार चलाते हैं। पूरा का पूरा फायदा मुट्ठी भर लोगों का होता है और बाकी जनता देखती रह जाती है। राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में भाजपा और बीआरएस की शादी थी। तेलंगाना में हर रोज उनकी बारात निकलती थी। कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में दिखाया कि भाजपा और बीआरएस एक हैं और अगर विपक्ष का कोई काम कर रहा है तो वो कांग्रेस पार्टी कर रही है। तेलंगाना में कांग्रेस ने बीआरएस को हराया और सरकार बनाई।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भले ही नवीन पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन प्रदेश में बीजेडी सरकार को उनके सहयोगी पांडियन चला रहे हैं।ओडिशा में भी भाजपा-बीजेडी की शादी हो चुकी है। दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू ने इस शादी में ओडिशा की जनता को दान दिया है। पान का मतलब, स्टेट को पांडियन चलाता है। पान का मतलब पांडियन, अमित शाह, नरेंद्र मोदी, नवीन पटनायक है और आपका पूरा का पूरा धन इन लोगों ने चोरी किया है।भाजपा-बीजेडी मिलकर चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही हैं और जनता के साथ अन्याय कर रही हैं। ओडिशा में घोटालों से जनता के पैसे चोरी किए गए हैं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर इस लूटे गए पैसे को जनता को वापस किया जाएगा।राहुल गांधी ने जनता से वादे करते हुए कहा कि ओडिशा में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये मिलेंगे।  बेरोजगार युवाओं को हर महीने तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, धान के लिए तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादे भी दोहराए। उन्होंने जनता से ओडिशा के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

Related posts

नाबालिक बहन की हत्या करके, उसकी लाश को सूटकेस में बंद करके दिल्ली के बुराड़ी इलाके में फेंका,पकड़ा गया।

Ajit Sinha

“भारत जोड़ो यात्रा” के तहत पदयात्रा कर रहे राहुल गांधी ने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए क्या कहा, सुने लाइव वीडियो

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भारत सरकार में आईएफएस अधिकारी बताकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x