Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

नेशनल स्कूल बॉयज बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा शनिवार को


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: स्थानीय ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद 27 अप्रैल शनिवार की शाम को 5.30 बजे नेशनल स्कूल ब्वायज बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। आज स्टेडियम परिसर में समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। डीसी निशांत कुमार यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 27 से 30 अप्रैल तक 67 वीं नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद इस प्रतियोगिता का शनिवार की शाम 5.30 बजे शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 17 साल से कम आयु के लडक़ों के बीच करवाई जा रही है। इसमें पूरे देश से कुल 44 टीमें भाग लेने के लिए आ रही हैं। उन्होंने बताया कि आज ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुभारंभ समारोह का शिक्षा विभाग की ओर से पूर्वाभ्यास किया गया। इस आयोजन का पूरा जिम्मा शिक्षा विभाग संभाल रहा है। शुभारंभ समारोह के दौरान सभी राज्यों, शिक्षा बोर्ड और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें मार्चपास्ट करेंगी।उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि खिलाडिय़ों को खेल भावना की शपथ दिलवाएंगे। इस प्रतियोगिता के दौरान बॉस्केटबाल के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। तीस अप्रैल को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाहर से आने वाली टीमों को ठहरने और स्टेडियम परिसर तक आने-जाने की सुविधा उपलब्ध रहनी चाहिए। जिला प्रशासन की देखरेख में यह खेल प्रतियोगिता करवाई जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: किकबॉक्सिंग में जिले के खिलाडियों ने राष्टीय प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं दो कांस्य पदक।

Ajit Sinha

“मैं रमनदीप उर्फ पेट्रोल हूँ मेरा पीछा किया तो गोली मार दूंगा”, मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, राहुल पर फायरिंग से पहले रेकी की थी

Ajit Sinha

हरियाणा: बिजली निगम अग्रिम खपत जमा की समीक्षा करेगा-प्रबन्ध निदेशक डॉ.बलकार सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x