Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ जींद: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दिया जाता था, जबकि आज भ्रष्टाचारी नए-नए तरीके खोजने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी बात बन नहीं रही और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ती है। वह आज यहां सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर थे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऑनलाइन सिस्टम से लोगों की समस्याओं को हल करने का काम किया है। अपने साढ़े 9 साल के शासनकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम विंडो में 13 लाख शिकायत आई और इनमें से साढ़े 11 लाख शिकायतों का समाधान किया गया।

उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतें ऐसी थी जिसमें या तो पुलिस का केस था या फिर वह कोर्ट में विचाराधीन था। प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के हो रहे विरोध का असर पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुछ दबंग किस्म के लोग पहले भी ऐसा करते रहे हैं और आज भी वह विरोध की राजनीतिक कर रहे हैं।‌ उन्होंने कहा कि उनके इस विरोध का भाजपा को लाभ हो रहा है, क्योंकि 10 लोग अगर विरोध करते हैं तो सौ नए लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कमल का फूल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक कांग्रेस अपने उम्मीदवारों का भी फैसला नहीं कर पाई है, क्योंकि या तो कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं है और जिन सीटों पर कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग हैं,वहां इतनी मारामारी है कि कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में उतार नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवारों के मैदान में आने से पहले ही प्रदेश की जनता इस बात का मन बना चुकी होगी कि उसे कमल पर मोहर लगानी है।

Related posts

बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने आज राष्ट्रीय कार्य कारिणी के सदस्यों की घोषणा की हैं-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा: प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्युकोरमाइक्रोसिस) के 48 नए मरीज सामने आए- अनिल विज

Ajit Sinha

सुशासन व प्रभावी शासन के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को दें उचित प्रशिक्षण – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x