Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एसएचओ बिलासाराम थाने से हुआ फरार, आरोपित धर्मेंद्र 100000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा पानीपत जिला में कार्यरत निरीक्षक व पानीपत सेक्टर -13/17 थाने के एसएचओ  बिलासाराम तथा निजी व्यक्ति धर्मेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपित धर्मेंद्र को देर सांय ₹100000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया जबकि आरोपित निरीक्षक बिलासाराम मौके से फरार हो गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि पानीपत के सेक्टर-13/17 पुलिस थाने में कार्य रत एसएचओ बिलासाराम तथा निजी व्यक्ति धर्मेंद्र द्वारा शिकायतकर्ता के दोस्त का नाम एफआईआर में से निकालने के बदले में ₹100000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए दोनों आरोपितों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। इस मामले में आरोपित धर्मेंद्र को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य आरोपित निरीक्षक मौके से फरार हो गया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

पुलिस और बाइक बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल, एक फरार

Ajit Sinha

हरियाणा के लोगों को मेट्रो रेल और आरआरटीएस जैसी सुविधाएं देने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार प्रयासरत -नायब सिंह

Ajit Sinha

ओयो होटल के चौथे मंजिल पर बने एक कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश,मची सनसनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x