Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

डबल मर्डर: हमलावर ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी, मृतक के रिश्तेदार ने पीट- पीट हमलावर की हत्या कर दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:आज थाना सेक्टर -37 के अंतर्गत गांव खांडसा में दोपहर के समय लगभग पौने 3  बजे एक शख्स ने सीधे निशाना साधते  हुए 55 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी, गोली लगने के बाद वह व्यक्ति नीचे जमीन पर गिर गया,और उसकी मौत हो गई । मृतक  व्यक्ति के रिश्तेदार ने हमलावर को लोहे की रॉड से पीट -पीट कर मार डाला। इस सनसनीखेज वारदात में दो लोगों की जान चली गई। सम्बंधित थाने की पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भेज दिया हैं। इस संबंध में सम्बंधित थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर, इसके आगे कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर करीब 2:40 बजे एक सूचना खांडसा गांव में एक व्यक्ति को गोली मार देने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी, प्रबंधक थाना सेक्टर-37 व सम्बन्धित क्राइम ब्रांच के इन्चार्ज अपनी टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे, जहां पर ज्ञात हुआ कि दिनेश उर्फ टिम्मू (उम्र 34 वर्ष) ने सुनील (उम्र 55 वर्ष) नामक व्यक्ति के पास जाकर सीधे उसे गोली मार दी। गोली लगने के कारण सुनील जमीन पर गिर गया और उसके बाद सुनील के करीबी रिश्तेदार सोहित ने दिनेश उर्फ टिम्मू को लोहे की रॉड से पीटा। जिससे दिनेश उर्फ टिम्मू की भी मौके पर ही मौत हो गई। घायल सुनील को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने सुनील को भी मृत घोषित कर दिया। 
उनका कहना हैं कि पुलिस टीमों के द्वारा एकत्रित की गई जानकारी में ज्ञात हुआ है कि दोनों मृतक खांडसा के रहने वाले थे और आपसी झगड़े के चलते उपरोक्त सनसनीखेज वारदात घटित हुई है। पुलिस थाना सैक्टर-37 व क्राईम यूनिट्स की टीमों के द्वारा मामले की गहनता से जांच की का रही है।

Related posts

दस टायरा ट्रक में रुई की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 191 पेटी शराब बरामद-देखें वीडियो

Ajit Sinha

विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो सप्ताह पहले अपने पति के साथ रहने नोएडा आई थी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसीबी ने जूनियर इंजीनियर 45 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x