Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नशे की तीसरी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 150 करोड़ से अधिक की ड्रग्स बरामद, 4 विदेशी पकड़े गए


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:ग्रेटर नोएडा में  लगातार ड्रग्स की फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है, इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि शहर नगर नशे के कारोबार का अड्डा बनता जा रहा है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर ने नशे के खिलाफ जो ऑपरेशन प्रहार शुरू किया है। उसी के तहत कार्रवाई करते हुए स्वाट की टीम ने थाना ईकोटेक-1 और दादरी पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए ओमीक्रान-फर्स्ट एक फ्लैट पर छापा मार कर ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। और मौके से 4  नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने फ्लैट से करीब 150 करोड़ का माल बरामद किया है। अब पुलिस नाइजीरियाई नागरिकों के दूतावास को सूचित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।  

पुलिस की गिरफ्त में बैठे ओनय काची, इमैनुएल, इफेनयी जॅन बॉस्को और चिडी ही ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन वन के एक फ्लैट पर ड्रग्स फैक्ट्री चला रहे थे। डीसीपी साद मिया खान ने बताया कि थाना ईकोटेक-1 के प्रभारी अनुज कुमार,थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय तथा स्वाट टीम के प्रभारी यतेंद्र सिंह ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर बीती रात गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के पास से ओनय काची व इमैनुएल निवासी नाइजीरिया को गिरफ्तार किया, इनके पास से पुलिस ने एक कार में रखी हुई एमडीएमए मादक पदार्थ बरामद किया। उन्होंने  पूछताछ के दौरान बताया कि ओमीक्रान-फर्स्ट में स्थित एक मकान में वे लोग रहते हैं, तथा वहां पर एमडीएमए और अन्य मादक पदार्थ बनाने की वे लोग फैक्ट्री चलाते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान में छापा मार कर वहां मौजूद इफेनयी जॅन बॉस्को तथा चिडी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से बनी हुई कुल 26 किलो 760 ग्राम क्रिस्टल/ एमडीएमए पाउडर,अवैध रूप से मादक पदार्थ बनाने में प्रयोग होने वाले कच्चा माल, उपकरण , रासायनिक माल व रसायन तथा दो कार बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी नाइजीरिया से आकर भारत में अवैध रूप से रह रहे थे, तथा ये लोग मादक पदार्थ बनाकर देश के विभिन्न भागों में और यहां के विभिन्न विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेचते थे। उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की कीमत 150 करोड़ रुपए है।

Related posts

अम्रपाली सफायर की मार्किट में लगी भीषण आग कई दुकानें जलकर हुई खाक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नकली पुलिसवाला बनकर आमजनों से पैसे ठगने वाला पकड़ा गया, पुलिस ने भेजा जेल।

Ajit Sinha

सौहार्द खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा- एसपी वरुण सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x