Athrav – Online News Portal
नोएडा राजनीतिक

भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश के तीखे बोल: जो मोदी–योगी को अपना नहीं समझते, वो अपने बाप को भी अपना नहीं समझेंगे-वीडियो सुने।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा; चुनाव नजदीक आते ही चुनाव प्रचार में सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं और लोगों की भाषा भी तीखी होने लगी है। सोशल मीडिया में ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक वीडियो गौतम बुद्ध नगर के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा का है,  जो बुलंदशहर की सभा में बोलते हुए कह रहे हैं कि अगर कोई वोट मांगने आए तो उसे खाना खिला कर भेजना पर उससे पूछ लेना कि अगर मैं तुझे वोट दे दूं मेरा क्या भला करेगा.  तू बिरादरी की बात कह रहा है ना…… कल एक वीडियो वायरल हुआ…. अपना गुर्जर अपना खून… जो अगर मोदी योगी को अपना नहीं समझता,  वह अपने बाप को भी अपना नहीं समझेगा… अगर मोदी और योगी से भी बढ़कर कोई अपना है और अपना कहने की बात कहता है वह गद्दार है देश का…. वह देश का प्रदेश का भला नहीं चाहता है.  मोदी और योगी ने जितना भला इस प्रदेश का कर दिया है यह अपने को कहने वाले से जरा पूछना 20 साल से कहां थे…15 साल से चेहरा भी नहीं दिखाई दिया आज नाखून के बराबर भी नहीं है. पिछली बार साठे तीन लाख वोट से हम जीते थे,  अबकी बार दो टुकड़े हो गए,  वैसे ही हो गए पिछली बार से 5 लाख वोट बढ़ गए हैं….

Related posts

मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा, भाजपा जा रही और कांग्रेस आ रही है- लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

साबित हो गया है कि भाजपा सरकार न किसान की है न जवान की है, ये सिर्फ धनवान की है – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा के बिजली उपभोक्ताओं को 10 फीसदी सस्ती मिलेगी बिजली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x