Athrav – Online News Portal
नोएडा

सिविल सर्विसेज परीक्षा में वरदाह खान ने 18 वें स्थान हासिल की हैं, घर में ख़ुशी का माहौल हैं।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: संघ लोक सेवा आयोग ने जो यूपीएससी का रिजल्ट घोषित किया है, उसके बाद गौतमबुद्ध नगर स्थित सेक्टर -82, विवेक विहार स्थित एक घर में ख़ुशी का माहौल है, ये घर वरदाह खान का है जिसने यूपीएससी की परीक्षा में टॉप 20 में से 18वां स्थान प्राप्त किया है, वरदाह खान की कामयाबी से पूरे इलाके में खुशियों का माहौल है. परिवारजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। सेक्टर 82 स्थित विवेक विहार में वरदाह खान के घर में ख़ुशी का माहौल है और मिठाइयां बांटी जा रही और एक दूसरे को खिलाई जा रही है. मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली वरदाह खान नोएडा के सेक्टर- 82 स्थित विवेक विहार में अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी,

पहले अटेम्प्ट में जहां वरदाह खान प्री की परीक्षा भी पास नहीं कर पाई, वहीं अपने दूसरे प्रयास में ही वरदाह खान ने ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की है, वरदाह खान का कहना है कि उनकी प्राथमिकता फॉरेन सर्विसेज में है, ट्रेनिंग प्राप्त कर वह ऐसे काम करेंगे जिससे भारत देश की छवि विश्व में और ज्यादा चमक सके.वरदाह खान ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया का पॉजिटिव इस्तेमाल कर यूपीएससी की तैयारी की पहले प्री निकाला,फिर मेंस और इंटरव्यू में भी अच्छे नंबर हासिल कर ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की है, वरदाह खान का कहना है कि उनकी प्राथमिकता फॉरेन सर्विसेज में है, ट्रेनिंग प्राप्त कर वह ऐसे काम करेंगे जिससे भारत देश की छवि विश्व में और ज्यादा चमक सके. वरदाह खान ने बताया कि उन्होंने 8 से 9 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान उनके परिवारजनों और दोस्तों का भी काफी सहयोग रहा, जो उन्हें समय-समय पर मोटिवेट करते रहे, मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली वरदाह खान ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा प्रयागराज से ही की, वही उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया और कुछ महीने कॉर्पोरेट में काम करने के बाद सिविल सर्विसेज में जाने का मन बनाया और अपने दूसरे ही प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल कर ली.

Related posts

मां- नाबालिग बेटी के साथ मिल कर चलाती थी हनीट्रैप गैंग, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार

Ajit Sinha

आज तड़के बादलपुर की एक कैमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 25 गाड़ियां आग को बुझाने में लगी,ये घटना ग्रेटर नॉएडा की है- वीडियो देखें।

Ajit Sinha

वीडियो देखें: विश्व में भी भारतीय नौसेना सशक्त होने के साथ सेना की शक्ति भी बढ़ती जा रही है, हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है:कृष्णा स्वामीनाथन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x