Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पंखिया गिरोह का बदमाश गोली लगने से घायल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा-2 के क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया. जबकि पुलिस ने दूसरे बदमाश को कांबिंग ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया है.  इन बदमाशों के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए,  जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.  पकड़े गए बदमाशों में एक बदमाश पंखिया गिरोह का सदस्य है, जिसने 2022 में नेवी के आधिकारिक के वहां डकैती डाली थी, जिसमें उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.  

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल जिला शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव नगला पंखिया निवासी गुड्डू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके साथी दिल्ली निवासी बाबू पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है.  एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि देर रात कोतवाली बीटा 2 पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी,  इस दौरान चुहरपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर पुलिस को ऑटो में सवार को संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनको रोकने का प्रयास किया उन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश गुड्डू को घायल अवस्था में और बाबू को कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है अन्य दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. 
 डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर  दिन में ऑटो टेंपो चलाकर उन मकानों को चिन्हित करते थे,  इनमें उन्हें वारदात को अंजाम देना होता था.  रात को पेचकस, , प्लास और अन्य उपकरणों से खिड़की को काटकर वारदात को अंजाम देते थे.  पिछले महीने इसी गिरोह ने बीटा-2 क्षेत्र में आईएफएस सोसाइटी में बंद पड़े विला में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इन बदमाशों पास से पुलिस ने ज्वेलरी भरा एक बैग,  दो तमंचे कारतूस और घटना में इस्तेमाल होने वाला ऑटो और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं.  इन बदमाशों पर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है

Related posts

फरीदाबाद: गुरु और शिष्य के अटूट रिश्ते को बदनाम मत करो, अभिभावकों ने मास्टर अजय शर्मा पर जताया विश्वास -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के नीमका जेल में एक कैदी अब्दुल रहमान की दूसरे कैदी अरुण ने पत्थर से मार मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने आज यूरिया एवं डीएपी खाद के दुकानों पर की छापेमारी, की गई सीलिंग की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x