Athrav – Online News Portal
नोएडा

बंद फर्नीचर की कंपनी में लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक,कोई हताहत नहीं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा : नोएडा के सेक्टर-10 स्थित फर्नीचर की बंद कंपनी में देर रात आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरी कम्पनी को अपनी चपेट में लिया, पहले लोगों ने आग को बुझाने प्रयास किया लेकिन बेकाबू होती आग को देख कोतवाली फेज-1 और फायर बिग्रेड को सूचना दी. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जबकि कंपनी के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। फायर डिपार्टमेंट की टीम आग लगने के कारणों की जांच और आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

आग की तेज लपटों के बीच में घिरी यह नोएडा के सेक्टर- 10 सी 454 में स्थित एम आर ऑफिस सिस्टम और सुप्रीम फर्नीचर की कंपनी है. इन दोनों कंपनी जब आग लगी तब ये कंपनी बंद थी. चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे बताया कि बुधवार देर रात सेक्टर-10 स्थित सी ब्लॉक की बंद फर्नीचर की कंपनी में आग लगने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद मौके पर फायर सर्विस यूनिट की टीम पहुंची तो पता चला कि कंपनी के भूतल पर आग लगी है। इसके बाद दमकल की गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया गया। कंपनी के अंदर कोई मौजूद नहीं था आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जिस समय आग लगी, घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे मौके मौजूद कोतवाली फेज-1 की पुलिस ने हटा दिया .

Related posts

अतिक्रमण विभाग के दस्ते पर पथराव की सूचना पर पहुंचे पीसीआर पर तैनात हेड कांस्टेबल को चाकू घोंपा, फरार

Ajit Sinha

मालिक का सवा तीन लाख रुपया लेकर फरार हुए नौकर को पुलिस किया धर दबोचा।

Ajit Sinha

नेचर एंड वर्ल्ड फेस्टिवल 2024 का आयोजन होगा सूरजपुर वेटलैंड में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x