Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विश्वास की नीति पर काम कियाः मनोहर लाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:सिरसा संसदीय क्षेत्र में बीजेपी का प्रचार अभियान प्रतिदिन मिल रहे जनसमर्थन से तेज गति से आगे बढ़ रहा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को सिरसा से बीजेपी प्रत्याशी डा अशोक तंवर के समर्थन में कालांवली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ी में विजय संकल्प शंखनाद रैली को सम्बोधित किया। बीजेपी के लिए सिरसा एक मजबूत गढ़ बनता जा रहा है। बीते दिनों पूर्व मंत्री और सिरसा से विधायक गोपाल कांडा के समर्थन मिलने बाद बुधवार को क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी मीनू बेनीवाल भी रोड़ी में आयोजित रैली में बीजेपी में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज रोड़ी में भारतीय जनता पार्टी की भीड़ भरी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाषण की शुरूआत सुनीता दुग्गल की तारीफ से की और उन्हें त्याग की मूर्ति बताया। मनोहर लाल ने कहा कि सुनीता दुग्गल ने अपनी सीट का त्याग करके अशोक तंवर को दे दी है। साथ ही उन्होंने सुनीता दुग्गल को अपनी भांजी और अशोक तंवर को अपना भांजा बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बीजेपी में शामिल होने वालों का स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के सब समाज को एक नजर से देखने और सबका साथ, सबका विश्वास की नीति और किसानों के सहयोग का काम भाजपा की सरकार ने किया है। हमारी सरकार ने 13 हजार करोड़ रुपए देकर किसानों का सहयोग किया। मंडियों का विकास किया, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से किसानों का साथ दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले देश का नाम नीचे से तीसरे चौथे नंबर पर आता था लेकिन आज मान्यताएं बदली हैं। दुनिया में आज हमारी गिनती ऊपर से शुरू होता है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है जिसमें सर्व सहयोग की भावना है,दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जहां एक ही कल्पना है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इतनी अनुशासन हीनता है कि अपने नेताओं का अपमान और कार्यकर्ताओं से छल वहां आम बात है। पिछली बार भी ये 10 की 10 सीटें हारे थे और इस बार भी यही हालात हैं। उन्होंने कांग्रेस को उद्धृत करते हुए कहा कि आपको टिकट बांटने की जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मैदान में आ चुके हैं। कांग्रेस की हालत मंदिर में प्रसाद लेने गए उस व्यक्ति की है जहां अंदर प्रसाद खत्म हो गया और बाहर आए तो चप्पल गायब मिली। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में कोई कहीं से आया है, कोई कहीं से आया है लेकिन कोई एक दूसरे को पसंद नहीं करता। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोगों का आह्वान किया कि राजधर्म को समझते हुए जहां आपको सही लगता है, आप वहां काम करो। भारतीय जनता पार्टी के कमल के निशान पर बटन दबाते हुए डॉ. अशोक तंवर को जिताकर भेजें, उनकी जीत भारतीय जनता पार्टी की जीत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है।

Related posts

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देहरादून में आयोजित “विजय सम्मान रैली” में क्या कहा -सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha

गर्मी-सर्दी के थपेड़ों से गरीबों के पशुओं को बचाएगा दुष्यंत का “आशियाना”- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

5,200 करोड़ रुपए अपनी पार्टी के खाते में इकट्ठे करने में ये जेम्स बॉन्ड हुआ सफल , ये जेम्स बॉन्ड हैं कौन -सुने वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x