Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गर्लफ्रेंड ने ऐसा क्या कह दिया जिससे वह चला गया डिप्रेशन में, अब उसने आत्महत्या कर ली, जांच में जुटी पुलिस।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: मम्मी-पापा अपना ध्यान रखना यह कह कर युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला गुरुग्राम के जैकबपुरा क्षेत्र का है,जहाँ एक 25 वर्षीय शिवम भटनागर नाम के लड़के के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमे अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी गर्लफ्रेंड को बताया है। शिवम किसी कंपनी में काम करता था, लेकिन बीते दो-ढाई महीनों से जॉब पर नहीं जा रहा था। गर्लफ्रैंड ने कहा या तो जॉब पर जाओ वरना मुझसे बात नही करना बस यही बात शिवम को अंदर से खोखला किए जा रही थी। मृतक के जानकारों की मानें तो शिवम की अपनी गर्लफ्रैंड से अनबन चल रही थी। दरअसल शिवम बीते दो-ढाई महीनों से जॉब छोड़ कर घर बैठा था। शिवम की गर्लफ्रेंड ने शिवम को समझाने की कोशिश भी की और बात करनी बंद कर दी। बस इसी बात से शिवम परेशान था और डिप्रेशन की दवाई खा रहा था। कल मंगलवार की देर रात शिवम ने आत्महत्या कर ली। गर्लफ्रेंड से हुई अनबन के कारण 25 वर्षीय युवक को इस कदर नागवार गुजरी की उसने मौत को गले लगा लिया। आत्म हत्या करने से पहले युवक ने अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। मेसेज में लिखा कि वह माँ-बाप से माफी मांग रहा है। इतना ही नही मेसेज में यह भी लिखा कि मेरे जाने के बाद खुद का ख्याल रखना और दोस्त को लिखा कि यह सब कुछ मेरी माँ और पिता को पढ़वा देना।वही मृतक के दोस्त की मॉने तो पिछले दो-ढाई  महीने से उसकी गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। बात इतनी बड़ी भी नही थी कि शिवम को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। हा शिवम कुछ दिनों से डिप्रैशन में जरूर चल रहा था और उसका इलाज भी किया जा रहा था। लेकिन दुख इस बात का है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठा लिया जो सदा उसे दुख देगा। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस द्वारा ऑनलाइन माध्यम से दी जा रही सेवाओं को लेकर 99 प्रतिशत से अधिक लोगों ने संतुष्टि की व्यक्त

Ajit Sinha

15 दिनों में 8 दुष्कर्मी सहित 33 अपराधी भेजे सलाखों के पीछे,10 से 25 साल कारावास की सजा

Ajit Sinha

टेनिस खिलाड़ी राधिका की उसके बिल्डर पिता दीपक ने इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी, कि लोग कहते थे कि बेटी की कमाई खाता है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x