Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गांव सीही में खेलते हुए दो साल का मासूम बच्चा प्रदीप गिरा खुले हुए मैनहोल में, मौत , केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:थाना सेक्टर-37 क्षेत्र में खेलते हुए दो वर्षीय मासूम बच्चे की खुले हुए मैनहोल में गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम प्रदीप कुमार हैं, और उसकी उम्र 2 साल है। ये दर्दनाक हादसा बुधवार देर शाम की हैं। मृतक बच्चा के पिता भगत सिंह की शिकायत पर आज थाना सेक्टर -37, गुरुग्राम में जिला प्रशासन के सम्बंधित विभाग के खिलाफ कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर, इसके आगे जांच की शुरू कर दी हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार भगत कुमार , अपनी पत्नी पार्वती और बेटा प्रदीप कुमार, उम्र 2 साल के साथ गांव सीही में ही रहता हैं। और यही पर एक चाय की दुकान लगा कर अपने परिवार का पालन पोषण करता हैं। और पीछे ये लोग नेपाल के रहने वाले हैं। बुधवार की शाम मासूम बच्चा प्रदीप घर के आगे खेल रहा था, और खेलते -खेलते नजदीक के खुले हुए मैनहोल में गिर गया। काफी समय तक प्रदीप नजर नहीं आया तो उसके पिता भगत कुमार और मां पार्वती, अपने बेटे प्रदीप कुमार को तलाशने लगे, तभी उन्होनें खुले हुए गहरी मैनहोल के अंदर देखा तो उनका बेटा प्रदीप पानी में तैर रहा था। इसके साथ ही उनके जीवन में कोहराम मच गया। इस दर्दनाक घटना की सूचना थाना सेक्टर -37 और फायर बिग्रेड को दी गई, दोनों टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई, और बच्चा प्रदीप को मैनहोल के अंदर से बाहर निकाला गया जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसा जिला प्रशासन के संबंधित विभाग की लापरवाही की वजह से घटित हुई हैं , और प्रदीप की जान चली गई हैं। इस संबंध में मृतक बच्चा प्रदीप के पिता भगत कुमार की शिकायत पर कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी हैं।

Related posts

जब उसे अवैध संबंधों का पता चला तो आरोपितों ने उसकी हत्या करके संदूक में बंद कर दिया- दोनों आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

एचईआरसी ने उपभोक्ता संरक्षण सेल का पुनर्गठन किया।

Ajit Sinha

मानेसर में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का 41वां स्थापना दिवस,स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x