Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा को एसटीएफ ने नोएडा से किया गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा को एसटीएफ ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम इस मामले में दो आरोपितों  शिवम और रोहित पांडे को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे पूछताछ से यह खुलासा हुआ था कि इस पेपर लीक का मास्टरमाइंड रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा है। जिन्होंने इस पेपर लीक कैसे किया जाएगा इसकी स्क्रिप्ट लिखी थी । एसटीएफ अब रवि अत्री की तलाश में जुटी गई है।

यह तस्वीर एसटीएफ ने अपने जारी की है, जो राजीव नयन मिश्रा की हैं. जिसे एसटीएफ की टीम ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक से गिरफ्तार किया गया है।  एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि एसटीएफ को इनपुट मिला था, राजीव नयन मिश्रा भोपाल से दिल्ली आया हुआ है और वह आज किसी से मिलने ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक पर आएगा।  एसटीएफ की टीम ने थाना नॉलेज पार्क पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया और आरोपी को धर दबोचा.एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2004 को आयोजित की गई थी। जिसके पेपर को इस गिरोह ने लीक कर दिया था। इस परीक्षा के पेपर को अहमदाबाद में टीसीआई कंपनी के वेयर हाउस से लीक किया गया था.इसी कंपनी को पेपर की छपाई और सील बंद होने के बाद यूपी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी. एसटीएफ ने टीसीआई कंपनी के दो कर्मचारी शिवम, रोहित पांडे और एक पूर्व कर्मी अभिषेक को गिरफ्तार कर चुकी है.  आरोपितों के निशानदेही पर सील बंद बाक्स को खोलने वाले डॉक्टर शुभम मंडल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. जहां से खुलासा हुआ था कि इस सारी पेपर लीक का मास्टरमाइंड रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा हैं। अमिताभ यश ने बताया कि राजीव नयन मिश्रा से हुई पूछताछ के बाद कई खुलासे हुए हैं और एसटीएफ रवि अत्री के तलाश में जुड़ गई है.  इसके अलावा 20 अन्य आरोपित  भी अभी फरार हैं। आरोपित  राजीव नयन मिश्रा पूर्व में भी घोटाले के मामले में ग्वालियर और यूपी स्टेट पेपर लीक में कौशांबी से जेल जा चुका है।

Related posts

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने एचएसवीपी का एक्सईएन 30,000 और फार्मासिस्ट को 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने रेहड़ी -पटरी वालों से अवैध वसूली और रंगदारी मांगने वाले एक बदमाश को धर दबोचा।

Ajit Sinha

रेवाड़ी को बनाएंगे पूर्णतया नशा मुक्त , अपराध मुक्त व महिलाओं के सुरक्षित : पुलिस महानिदेशक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x