Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सार्वजनिक सम्पत्ति पर बिना अनुमति के वॉल पेंटिंग बनाना गैर कानूनी: जिलाधीश विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता को जिला में प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।जिलाधीश ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति यानि सरकारी और अर्ध सरकारी सम्पतियो पर कोई भी वॉल पेंटिंग करना निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार  गैर कानूनी है । ऐसा करने पर आरोपी के विरुद्ध डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत कार्रवाई  अमल में लाई जाएगी। 
यह है निर्वाचन आयोग की हिदायतें:- 
जिलाधीश विक्रम सिंह ने इस संबंध सभी विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निजी संपत्ति पर वॉल पेंटिंग करने के लिए संपत्ति मालिक की पहले लिखित में अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निजी संपत्ति पर वॉल पेंटिंग करने वाले चित्रकार/पेंटर को अपना नाम व मोबाइल नंबर भी पेंटिंग के नीचे लिखना होगा। 
इस नियम के तहत होगी कार्यवाही:- 
जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करवाने के लिए गठित की गई टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई  करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1985 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नकली नोटों की पहचान तथा नियंत्रण को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने स्प्रिंग फील्ड कालोनी के एक बिल्डिंग के पांच फ्लैटों में अवैध रूप से बने कमरे व बाथरूम की सीलिंग की 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादियान ने ईमानदारी का परिचय देने पर मेघ श्याम को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x