Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने देर सांय जींद जिला की पुलिस पोस्ट लुधाना में कार्यरत एक सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को 35 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया। आरोपित ने इस रिश्वत की मांग शराब विक्रेता द्वारा चलाई जाने वाली दुकान को सुचारू रूप से चलाने के बदले में की थी जिसे लेते हुए वह रंगे हाथो पकड़ा गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि वह शराब विक्रेता है और आरोपित सब-इंस्पेक्टर द्वारा उसकी दुकान को सुचारू रूप से चलाने के बदले में प्रत्येक माह 35 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। प्राप्त शिकायत की जांच पड़ताल करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपित को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे 35 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफतार किया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। आरोपित के खिलाफ करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

Related posts

झूठे केस में फसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपए की मांग, 5 लाख रुपए लेती हुई महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ताई-कमांडो खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या व व्यापारी से 50 लाख की फिरौती मांगने के 25 हजार के ईनामी आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha

ओयो होटल के मालिक ने अवैध कमाई के लिए शुरू किया देह व्यापार का धंधा, छापा मारकर किया एक युवती समेत 6 को अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x