Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और हरियाणा पुलिस एक्ट 2007 की धारा 71 मे निहित शक्ति का प्रयोग करते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात उषा देवी ने जनहित में, जाम से निजात पाने व सड़क दुर्घटना में कमी लाने के मकसद से शहर मे भारी व कमर्शियल वाहनों का प्रवेश 18 अप्रैल तक वर्जित रहेगा। नो एंट्री के दौरान सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग भी वर्जित रहेगी। सड़क दुर्घटना में कमी लाने वह यातायात जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहर में भारी वाहनों की पार्किंग और नो-एंट्री का समय निर्धारित किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीक आवर के समय जिसमें सुबह 7:00 से 10:30 व शाम 5:00 से रात्रि 9:00 बजे तक शहर में प्रवेश वर्जित (नो-एंट्री) रहेगी। इसमें एसेंशियल सेवाओं से सम्बधित वाहनों जैसे फल, सब्जी, दूध, दवाई, फ्यूल इत्यादि ले जाने वाले वाहनों को आवागमन में छूट रहेगी। यातायात नियमों वह दिए गए आदेश की उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी वाहन चालक ध्यान दें और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए एडवाइजरी के मुताबिक फरीदाबाद यातायात पुलिस का सहयोग करें। यातायात में किसी भी तरह की परेशानी के लिए 0129-2267201, 2225999 पर संपर्क करे।

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड तथा बड़खल झीलों की बहाली के लिए भूजल स्तर को सुधारना होगा,व्यापक स्तर पर पौधारोपण की आवश्यकता: डॉ. बलवान

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ऐसे बच्चों को कभी पढाई करने की सोच नहीं रखते, ऐसे बच्चों पढाई के जरिए ज्ञान देना,अच्छे ज्ञान से आप ऊचाई छू सकोगें : पूनम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से मिलेगा महिलाओं को स्वाव लंबी बनाने के लिए 3 लाख रूपए का ऋण-डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x