Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कल्याण अधिकारी विकास कुमार रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की अम्बाला टीम द्वारा कुरुक्षेत्र जिला में कार्यरत तहसील कल्याण अधिकारी विकास कुमार को ₹30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आरोपित के खिलाफ अम्बाला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपित तहसील कल्याण अधिकारी विकास कुमार द्वारा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजना के तहत मुआवजा राशि उपलब्ध करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें से शिकायतकर्ता द्वारा 114000 रुपये की राशि पहले ही आरोपित को रिश्वत के तौर पर दी जा चुकी थी शेष 30000 रुपए की राशि लेते हुए एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा में जनता के मुद्दों से भागती नजर आई सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद चाचा-भतीजे को रोक कर बोला, मुझे दादा बोल , मैं यहां का दादा हूँ, दादा नहीं बोलने पर, चाचा को चाकू मारकर हत्या कर दी-अरेस्ट।      

Ajit Sinha

केंद्र सरकार के पास दिल्ली में सिर्फ़ एक काम है – दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर को संभालना , लेकिन वो इसमें पूरी तरह से फेल है-आतिशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x