Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जहरीले सांप को की तस्करी और गैर कानूनी रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में यूट्यूबर एल्विस यादव पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: मशहूर यूट्यूबर एल्विस यादव को कोतवाली 49 पुलिस ने एक लंबी पूछताछ के बाद नोएडा के सर्फाबाद गांव की फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने एल्विस का मेडिकल कराकर उसे सूरज पर स्थित कोर्ट में पेश किया गया,  जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एल्विस पर पिछले साल नवंबर महीने में जहरीले सांप को, की तस्करी और गैर कानूनी रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में, एफआईआर पीपल फॉर एनिमल संस्था के लिए काम करने वाले गौरव गुप्ता ने दर्ज कराया था।  इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उनके कब्जे से 9 जहरीले सांप 20 एमएल जहर भी बरामद हुआ था। सर्फाबाद के फार्म हाउस से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एल्विस का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया था जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन के न्याय खिलाफत में भेज दिया है। नोएडा ज़ोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र का कहना है कि वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एल्विस यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।  आज पूछा ताछ के लिए बुलाया गया था और पूछताछ के दौरान कई तथ्य मिले जिनके आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और मिले तथ्यों के आधार पर उन पर एनडीपीएस की धाराएं बढ़कर न्यायालय में पेश किया गया।  सुनवाई के बाद कोर्ट ने एल्विस को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया।   

Related posts

सोनाली फोगाट का नोएडा कनेक्शन,संपत्ति की जांच के लिए अरावली अपार्टमेंट में सोनाली के फ्लैट पर पहुंची गोवा पुलिस

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग के स्टेनो संत स्वरूप को विजिलेंस एंव एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना सेक्टर- 17 एरिया में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, कार्रवाई शुरू की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x