Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: 17वें मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज-2024 का समापन, बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में चल रहे मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 17वें संस्करण का रविवार को समापन हो गया। क्रिकेट की चैंपियंस ट्रॉफी पर बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) टीम ने कब्जा जमाया।ग्रैंड फिनाले में बतौर  मुख्य अतिथि  विकास माटा,प्लांट हैड, हीरो मोटर कोर्प- गुरुग्राम व धारूहेड़ा मौजूद रहे।इस मौके पर डॉ. प्रशांत भल्ला,  अध्यक्ष, एमआरईआई,  डॉ. अमित भल्ला,  उपाध्यक्ष, एमआरईआई राजीव कपूर, एमडी एमआरईआई व सीईओ एमआरवीपीएल; डॉ. एनसी वाधवा, महानिदेशक, एमआरईआई; डॉ. संजय श्रीवास्तव – उपकुलपति एमआरआईआईआरएस; सरकार तलवार – निदेशक, खेल, एमआरईआई; सहित  मानव रचना के वरिष्ठ गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। 

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एसईसी-आरजेएमटी इंजीनियरिंग (फरीदाबाद) और बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) टीमों के बीच खेला गया। बेन एंड गॉज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 16 ओवर के इस मैच में टीम ने सात विकेट के नुकसान पर  235 रन बनाए। टीम से प्रांजल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया। आरजेएमटी से गेंदबाजी करते हुए शिवम शर्मा ने तीन विकेट लिए। जवाबी पारी में एसईसी – आरजेएमटी इंजीनियरिंग की टीम 12वें ओवर में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम से सुनील ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। बेन एंड गॉज़ ने 93 रनों से जीत हासिल की। बेन एंड गॉज़ से प्रांजल ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। आरजेएमटी से अविनाश प्रताप टूर्नामेंट के सर्व श्रेष्ठ गेंदबाज और आरजेएमटी से सुनील टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने। बेन एंड गॉज़ से नवनीत को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया।टीसीएस टीम से मनीष देशवाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने और इसी टीम से राहुल कालरा को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए स्पेशल पुरस्कार मिला।टीम इंडियन ऑयल (आरएंडडी) को फेयर प्ले ट्रॉफी प्रदान की गई।डॉ. प्रशांत भल्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,“इस टूर्नामेंट के साथ,हमारे संस्थापक दूरदर्शी  कादृष्टिकोण जुड़ा हुआ है। प्रतिभागियों

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता का छापा, पोल फैक्टरी की जमीनों पर पहले अवैध प्लॉटिंग, अब अवैध निर्माण, होगी की करवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 13 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha

DHBVN ने कोरोना मरीजों के उपचार देने वाले संस्थानों को 24 घंटे बिजली देने ,कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं -डा. बलकार सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x