Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आग लगने से हुआ अवैध तेल के कारोबार का पर्दाफाश, डीएसओ ने कारोबारी और उसकी कंपनी के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : जिले में चल रहे डीजल के अवैध कारोबार का खुलासा उस समय हुआ जब सैनी गांव में बने खाली प्लॉट में तेल की गोदाम में भीषण आग लग गई। डीजल के रिसाव नालियों में होने के कारण गांव के अंदर तक आग फैल गई थी, जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर काबू पाया था. अब जिला प्रशासन ने मामले की जांच के बाद कारोबारी और उसकी कंपनी के खिलाफ ईकोटेक 3 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है और संबंधित पेट्रोल पंप के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है। डीएम मनीष कुमार ने इस प्रकार के अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश डिस्ट्रिक्ट सप्लाई अफसर को दिया है।
सैनी गांव में डीजल सप्लाई करने के प्रयोग में ली जाने वाली महिंद्रा पिकप बोलेरो गाड़ी में आग लगने के बाद जो भयावह स्थिति पैदा हुई थी,  उसमें कोई जनहानि तो नहीं हुई. लेकिन इस घटना ने जिले में चल रहे अवैध तेल के कारोबार का पर्दाफाश करके रख दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस या प्रशासन की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी. आग लगने के बाद चर्चा में आये इस मामले की जांच डीएम मनीष कुमार ने डिस्ट्रिक्ट सप्लाई विभाग को दिये थे।  डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफीसर चमन कुमार शर्मा ने बताया कि सप्लाई डिपार्टमेंट द्वारा गांव वालों,  क्षेत्रीय लेखपाल की उपस्थिति में जांच की गई और मौके से बरामद यू.पी. 16 जे.टी. -9800 में रखे टैंक में 200 लीटर डीजल भरा पाया गया तथा डिस्पेंसिंग यूनिट लगी पाई गई । उन्होंने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त टैंकर बाउजर में लगी डिस्पेंसिंग यूनिट बाट-माप विभाग का स्टाम्प भी नहीं लगा था। टैंकर ब्राउज़र स्वामी द्वारा गलत तरीके से पेट्रोल पंप से डीजल की खरीद फरोख्त किया जाना पाया गया तथा संलिप्त पेट्रोल पम्प द्वारा बिना विधिक गैलेन्ट्री के डीजल दिया जाना पाया गया।डीएसओ ने बताया कि  जांच के बाद दोषी भीम नागर और कंपनी द्वारा संचालित मै0 एच पी ऑटो केयर सेंटर, पीपी-01 सेक्टर-12 ग्रेटर नोएडा के विरुद्ध थाना इकोटेक-3 में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (यथा संशोधित) की धारा 3/7 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। साथ ही सम्बन्धित पेट्रोल पम्प के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा।

Related posts

एक सब्जी बेचने वाले ने जमीन की फर्जी जीपीए की चैन बना कर बेच दी करोड़ों रूपए की जमीन -अरेस्ट

Ajit Sinha

धर्म, जाति या राजनीति के आधार पर फर्जी खबर, भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाई तो कार्रवाई तय: डीसीपी सृष्टि गुप्ता

Ajit Sinha

एनआरआई बताकर मैट्रिमोनियल साइट के जरिए 50 तलाकशुदा महिलाओं से शादी व वीजा का झांसा देकर ठगने के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x