Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा सरकार ने मांगा अनुबंध कर्मचारियों का विवरण:5 से 10 साल की अवधि से कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को ग्रुपबी, सी और डी में 5 से 10 साल की अवधि से सेवारत अनुबंध कर्मचारियों के बारे में तुरंत जानकारी देने के निर्देश दिए हैं,मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक पत्र में मानव संसाधन शाखा को विशेषसंदेशवाहक के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।

इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मा  में 7 साल से अधिक परंतु 10 वर्ष से कम की सेवा अवधि वाले अनुबंधित कर्मचारियों की कुल संख्या का विवरण मांगा गया है। इसी तरह, ऐसे अनुबंधित कर्मचारियों का भी विवरण मांगा गया है, जिनकी सेवा अवधि 5 साल से अधिक लेकिन 7 साल से कम है।
इसके अतिरिक्त, पत्र में ऐसे अनुबंधित कर्मचारियों को वर्गीकृत करने की भी आवश्यकता पर बल दिया गया है, जिन्होंने ग्रुप-बी, सी और डी में 10 वर्षों से अधिक समय तक काम किया है। 

Related posts

प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने डीएचबीवीएन मुख्यालय के अधिकारियों संग परिचयात्मक बैठक की.

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश में बनेगी नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार, घर-घर तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ -सीएम

Ajit Sinha

पहली ग्रामीण सीवरेज प्रणाली का उद्घाटन आगामी 15 अगस्त  को फरीदाबाद के ग्राम सोताई में किया जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x